पंजाबी यूनिवर्सिटी में बी और सी क्लास के चुनाव आज हाेंगे। इस चुनाव में चार ग्रुपों में मुकाबला है। वोट सुबह 9 से बाद दाेपहर 3 बजे तक डाले जाएंगे। चुनाव में कुल 2337 मुलाजिम वोट करेंगे। अथॉरिटी और इलेक्शन कमीशन बहादुर सिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर पुलिस को सूचना दे दी गई है और तैयारियां पूरी है। उन्होंने बताया कि वोट डालने के लिए मुलाजिम अपना आईकार्ड साथ लाए। वहीं मुलाजिम वोट बनाने वाली स्लिप लाएं। अगर स्लिप नहीं है तो उसका नंबर बता दें जिससे वह वोट डाल सकेंगे। इस बार मुकाबला चार ग्रुपों के बीच है, जिसमें ईफा, पुंटा, सहज अाैर कर्मचारी एकता मंच व ईडीएफ के बीच है। कर्मचारी एकता मंच और ईडीएफ ने सोमवार को एक चुनाव चिह्न की मांग की। जिसे लेकर मंगलवार को मीटिंग हुई थी। इसके लिए इलेक्शन कमीशन तैयार नहीं हुआ। उसके बाद दोनों जत्थेबंदियों के बीच सहमति बन गई है। अलग-अलग चुनाव चिह्न से यह ग्रुप चुनाव लड़ेंगे। अगल-अलग गुप के नेताअाें ने वाेट मांगे। ईफा ने गोपालपुरी के नेतृत्व में 2 बजे के बाद साइकिल रैली निकाली।
पीयू में बी और सी क्लास मुलाजिम चुनाव का चुनाव अाज
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2v7QcxL
via
वाेट डालने के लिए अाईकार्ड मुलाजिम स्लिप लेकर अाएं
Reviewed by Dibyendu
on
17:58
Rating:
No comments: