Breaking News

test

वाशिंग लाइन छोटी, नहीं बढ़ेंगे हिमाचल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच


दौलतपुर चौक से टनकपुर के लिए प्रतिदिन चलने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में बढ़ोतरी नहीं हो सकेगी। क्योंकि इस ट्रेन में स्लीपर कोच बढ़ाने में नंगल डैम रेलवे स्टेशन में बनी वाशिंग लाइन आड़े आ रही है।

कुछ माह पहले उत्तरी रेलवे से हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन में तीन स्लीपर कोच बढ़ाने की मांग उठाई गई थी। इस सिलसिले में पिछले माह उत्तरी रेलवे के महाप्रबंधक से दिल्ली में मामला प्रमुखता से उठाया गया। जिस पर उन्होंने अंबाला डिविजन के अधिकारियों से हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन में स्लीपर कोच बढ़ाने के लिए फिजीबलिटी रिपोर्ट मांगी थी। वजह साफ है कि नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर जो वाशिंग लाइन है, वह छोटी है और काफी समय पहले की बनी है।

इस वाशिंग लाइन में ट्रेन के सिर्फ 15 कोच ही आ पाते हैं। इसके चलते हिमाचल एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों में कोच की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है। काबिलेगौर है कि हिमाचल एक्सप्रेस और नांदेड वीकली एक्सप्रेस के यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हिमाचल एक्सप्रेस में यात्रियों का दिल्ली, बरेली और नांदेड वीकली एक्सप्रेस में दिल्ली, मथुरा, आगरा, ग्वालियर, भाेपाल और हजूर साहिब नांदेड आना जाना लगा रहता है। लेकिन एडवांस बुकिंग और एसी व स्लीपर कोच कम होने से यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती। यही नहीं कई बार तत्काल बुकिंग में भी यात्रियों के टिकट कन्फर्म नहीं हो पाते हैं।

कुछ माह पहले ऊना और हमीरपुर जिला के लोगों ने उत्तरी रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के जोनल मेंबर से हिमाचल एक्सप्रेस में तीन अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने की बात उठाई थी। जिस पर केंद्रीय वित्त एवं कार्पोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के माध्यम से उत्तरी रेलवे के आला अधिकारियों से मामला उठाया गया था।

अभी इतने कोच...मौजूदा समय में हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 15 कोच हैं। इनमें स्लीपर के 2, एसी थ्री के 2, एसी सेकंड का एक और एसी फस्र्ट का एक कोच शामिल है।


इस संबंध में उत्तरी रेलवे के महा प्रबंधक से मसला उठाया था। फिलवक्त वाशिंग लाइन छोटी होने की बजह से हिमाचल एक्सप्रेस में स्लीपर कोच बढ़ाने में दिक्कत आ रही है। आने वाले समय में उक्त ट्रेन के कोच बढ़ाए जा सकें, इसके लिए रेलवे दूसरे स्टेशन पर बड़ी वाशिंग लाइन बनाने की संभावनाएं तलाश रहा है।
सुमित शर्मा, जोनल मेंबर उत्तरी रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति


नंगल डैम रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hamirpur News - washing lines will not be small the sleeper coaches of himachal express will increase


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HQUCvF
via
वाशिंग लाइन छोटी, नहीं बढ़ेंगे हिमाचल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच वाशिंग लाइन छोटी, नहीं बढ़ेंगे हिमाचल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच Reviewed by Dibyendu on 18:05 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.