फतेहगढ़ साहिब | कांग्रेस के पार्षद पर एक महिला की ओर से कथित तौर पर लगाए झूठे आरोपों पर कांग्रेसी पार्षदों ने विरोध जताया। प्रेस कांफें्रस में पार्षद गुरप्रीत सिंह लाली, अशोक सूद व अन्य ने कहा कि विरोधी पार्टी के कुछ लोग एक महिला को आगे कर कांग्रेसी पार्षदों को जानबूझ कर बदनाम करने में लगे है ताकि उनकी छवि को खराब किया जा सके, जिसे सहन नही किया जाएगा। कहा कि उक्त महिला की ओर से जो भी आरोप कांग्रेसी पार्षद जो मार्केट कमेटी के नए चेयरमैन पर लगाए है वह पूरी तरह से निराधार है तथा उनमें कोई सच्चाई नहीं है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। यहां पार्षद अमरदीप बेनीपाल, पवन कालड़ा, एडवोकेट सुंदर लाल, नरेन्द्र कुमार प्रिंस, आनंद मोहन बिंभरा, बलविन्द्र सिंह मावी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32BPa9k
via
कांग्रेसी पार्षद पर महिला के लगाए आरोपों का पार्षदों ने किया विरोध
Reviewed by Dibyendu
on
17:58
Rating:
No comments: