एसडीएम की सख्ती का भी असर नहीं दिखा, नियमों की हो रही उलघना
बनूड| संगरूर के लोंगोवाल में हुए स्कूल वैन हादसे का बनूड़ एरिया के स्कूलों पर शायद कोई असर नहीं हुआ है। आज भी स्कूल बसों में बच्चों की सेफ्टी को लेकर कोई इजाफा हुआ नजर नहीं आ रहा है। हांलाकि लोंगोवाल स्कूल वैन अग्नि हादसे के बाद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों को स्कूल बसों में नोर्मस पूरे करने के निर्देश जारी किए थे। प्रशासनिक अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे है।
बिना हेल्पर के चल रही है स्कूल बसें: भाकियू के नेता बलवंत सिंह नडियाली ने कहा कि बनूड़ के कई प्राईवेट स्कूलों में आज भी स्कूल बसें बिना हेल्पर के चलाई जा रही है। बसों से बिना हेल्पर के बच्चों को सडक और चौराहों के बीच उतार दिया जाता है। ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे है। उन्होंने कहा कि हालही में एसडीएम मोहाली जगदीप सिंह सहगल ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नाका लगा कर बिना कागजों के चल रही 10 स्कूल बसों को इंपाउंड किया था और कई बसों के चालान काटे थे। आज भी हालात वैसे ही है।
चैकिंग तो की जा रही है: मलूक सिंह ने कहा कि स्कूल बसों की चैकिंग का अभियान तो चल ही रहा है। यदि फिर भी कोई कमी है तो चैकिंग को बढा दिया जाएगा। लेकिन स्कूल बसों में बच्चों की सेफ्टी को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/393RQz1
via
स्कूल बसों में बच्चों की सेफ्टी को लेकर नहीं सुधर रहे हालात, लोग परेशान
Reviewed by Dibyendu
on
18:21
Rating:
No comments: