Breaking News

test

आनी के काओ-कोड़ में युवक की गिरकर मौत


कुल्लू | जिला कुल्लू के उपमंडल आनी में काओ कोड के पास एक युवक की गिरकर मौत हो गई है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस छानबीन में पता चला है कि 20 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र हीरा लाल शिवरात्रि उत्सव के लिए जैगांव के लिए गया था। जब वह शिवरात्रि उत्सव से वापिस घर लौट रहा था तो काओ कोड़ के पास उसका पांव फिसल गया और करीब 250 मीटर नीचे जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vrg4PS
via
आनी के काओ-कोड़ में युवक की गिरकर मौत आनी के काओ-कोड़ में युवक की गिरकर मौत Reviewed by Dibyendu on 18:21 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.