दो दिन पूर्व हुए विश्व पशु चिकित्सा संघ के चुनावों में कई एशियाई देशों को पछाड़ते हुए भारत के डाॅ. चिरंतन कादियान को एशिया और ओशियन रीजन के लिए र्निविरोध काउंसलर चुना जाना देश के लिए गर्व की बात है। यह बात आज यहां पशु चिकित्सक परिषद हरियाणा के उपाध्यक्ष मुख्यालय डा. ललित कालिया ने डा. कादियान को बधाई देते हुए कही। डा. कालिया ने बताया कि इस चुनाव में दुनिया भर के करीब 155 सदस्य संघों ने भाग लिया और फेडरेशन ऑफ वेटरनरी एसो. ऑफ यूरोप के प्रेसीडेंट डा. राफेल लैगेंस को अप्रैल 2020 से अप्रैल 2022 तक के लिए वल्र्ड वेटरनरी एसो. का प्रेसीडेंट चुना गया और भारतीय पशु चिकित्सक महासंघ के प्रधान डा. चिरंतन कादियान को एशिया ओशिनिया रीजन के लिए काउंसलर चूना गया है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है कि विश्व पशु चिकित्सा संघ में इस स्तर पर एक भारतीय का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डब्ल्यूवीए पशु चिकित्सा विज्ञान और पशु कल्याण में अनुसंधान को बढावा देने के लिए ओआईइ, डब्ल्यूएचओ, एफएओ के साथ निकट समन्वय में काम कर रहा है। डब्ल्यूवीए में उनकी दृष्टि संकाय और क्षेत्र के पशु चिकित्सकों सहित सेवा क्षेत्र के पशु चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करना होगा और पशु चिकित्सा शिक्षा के पाठ्यक्रम और क्षेत्र पशु चिकित्सकों के लिए बेहतर सेवा शर्तों के बारे में दुनिया भर में सरकारों के साथ हस्तक्षेप बढ़ाना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/388m4PU
via
डब्ल्यूवीए में भारत को काउंसलर का पद मिलना गर्व की बात : कालिया
Reviewed by Dibyendu
on
18:21
Rating:
No comments: