कालका विधानसभा क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से चोरी की घटनाएं बढ़ी है और पुलिस प्रशासन इस पर नकेल कसने की बजाए
अपना पूरा फोकस चालान काटने पर दे रही है। उक्त शब्द आज कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने कालका में कहे।
विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि पुलिस की सबसे पहली जिम्मेदारी यही बनती है कि वो लोगों की जान-माल को सुरक्षा करे। परन्तु ऐसा नही हो पा रहा है। लगातार पिंजौर-कालका और रायपुररानी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। कालका में चोरी का शिकार हुए लोगों द्वारा पुलिस को सीसीटीवी फुटेज देने के बाद भी चोर नही पकड़े जा रहे है। जिंदगी भर की कमाई को अब लोगों द्वारा घर पर रखने में डर लगने लगा है। चौधरी ने कहा कि पुलिस सिर्फ चालान काटने पर ही ध्यान दे रही है। पुलिस को चाहिए कि वो रात को पुलिस की गश्त को बढ़ाए और चोरों को पकड़ने के लिए अपनी कारवाही को भी तेज करे। चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में रोष है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uE1QA8
via
कालका विधानसभा क्षेत्र में बढ़ रही चोरियां: प्रदीप चौधरी
Reviewed by Dibyendu
on
18:21
Rating:
No comments: