सीसीटीवी फुटेज में कैद सिलेंडर चुराकर फरार होते हुए दोनों आरोपी
खरड़ | गुरू तेग बहादुर नगर खरड़ व आसपास के क्षेत्र में पिछले काफी समय से घरों से सिलेंडर चोरी होने की वारदातें होती ही जा रही है। लेकिन हर बार पुलिस चोर तक पहुंच तो जाती है परंतु मामला छोटा होने के कारण शिकायतकर्ता कार्रवाई करवाए बगैर ही अपना सिलेंडर लेकर चले जाते है व आरोपी फिर से वारदातें करने लगते हैं और पुलिस इनके विरूद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाती है लेकिन इस बार पुलिस के हत्थे दो संदिग्ध लोग चढ़े है जिन पर निरंतर सिलेंडर चुराने का संदेह जताया जा रहा है।
मकान नंबर 43जे/3 के निवासी मिंटू ने बताया कि गत सोमवार शाम करीब 4:30 बजे वह अपने घर में सौ रहा था जबकि उसकी बहन छत पर बच्चों के साथ मौजूद थे उसके बुजुर्ग पिता 70 साल के गुरसेवक सिंह घर पर ही थे। उनके घर के बिल्कुल सामने वाले घर पर पीजी टू-लेट का बोर्ड लगा हुआ है। जिसके चलते दो अज्ञात युवकों ने उनके घर पर दस्तक दी व बुजुर्ग पिता से पूछने लगे कि सामने वाले घर में कमरा किराए पर लेना है। उसके पिता ने इन दो युवकों से कहा कि सामने वाले घर के कमरे तो किसी ने किराए पर ले लिए हंै। उपरांत इनमें से एक युवक ने उसके पिता से कहा कि पानी पिला दे। उसके पिता ने कहा कि उन्हें कम दिखाई देता है इसलिए एक युवक अंदर आकर खुद ही पानी ले। जिसके बाद एक युवक अंदर आया व रसोई में पानी लेकर बाहर चला गया। छत पर खड़ी बहन ने देखा कि दोनों युवक उनके घर में रखा हुआ सिलेंडर लेकर एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो रहे है। उसने शोर मचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उनके द्वारा उनके पड़ौस में लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जिसमें दोनों एक्टिवा सवार कैद हो चुके थे। पुलिस चोरीशुदा सिलेंडर की जानकारी लेने संबंधित गैस एजेंसी में पहुंची तो वहा पर एक कर्मचारी डिलिवरी मैन के साथ झगड़ा कर रहा था। जो किसी सिलेंडर की खरीद को लेकर झगड़ा कर रहे थे। तब पता चला कि एजेंसी से संबंधित एक कर्मचारी ने किन्ही दो युवकों से 2000 रुपये में सिलेंडर खरीद लिया है जबकि सिलेंडर डिलिवरी मैन उसे डांट रहा था कि चोरी का सिलेंडर 1 हजार का लेना था तभी तो वह लोग 2 हजार का बेच पाते। पुलिस को शक होने पर पुलिस द्वारा इस संबंध में उक्त दो संदिग्ध युवकों काे काबू किया गया इनमें से एक युवक ने माना भी है कि वह सिलेंडर चुरा कर एजेंसी के डिलिवरी मैन व ड्राइवर को कम दाम में बेच देते है। इस संबंध में एसएचओ सिटी खरड़ भगवंत सिंह ने कहा कि उनके द्वारा दोनों संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cbx6HA
via
बुजुर्ग को अकेला पाकर चुराया सिलेंडर, सीसीटीवी फुटेज में हुए कैद
Reviewed by Dibyendu
on
18:21
Rating:
No comments: