Breaking News

test

पत्नी की मौत के बाद 5वीं में पढ़़ने वाली बेटी से 1 साल से कर रहा था रेप, आरोपी पिता गिरफ्तार

अबोहर.नई आबादी क्षेत्र में एक बाप ने अपनी बेटी के साथ एक साल तक दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि लड़की पांचवीं कक्षा में पढ़ती है जिसकी आयु 12 वर्ष। जिसकी सूचना मिलने पर फास्ट एंटी करप्शन ग्रुप सोसायटी के सदस्यों ने पुलिस की सहायता से बच्ची को आरोपी के चुंगल से छुड़वाया और पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती करवा कर रविवार को उसका मेडिकल करवाया गया।

जिसके बाद थाना सिटी टू की पुलिस ने आरोपी बाप के खिलाफ पोस्को व धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। लड़की की मां की कुछ माह पहले मौत हो चुकी है। आरोपी जुआ खेलने और शराब पीने का आदी है और उसके चार बच्चे (दो लड़कियां दो लड़के) हैं। बड़ा बेटा 11 साल का है। पिता के जेल जाने से चारों बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

नशे और जुए की लत ने बाप को बनाया अंधा
पीड़ित ने बताया कि उसका बाप जुआ खेलने का आदी था और जुए में हार के कारण उसे शराब की लत लग गई। शराब के नशे में धुत होकर वह उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। जब वह अपने बाप का विरोध करती तो वह उसे व उसके छोटे भाई-बहनों को जान से मारने की धमकी देता और जबरन उसके साथ गलत हरकतें करता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरोपी पिता।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3akcawm
via
पत्नी की मौत के बाद 5वीं में पढ़़ने वाली बेटी से 1 साल से कर रहा था रेप, आरोपी पिता गिरफ्तार पत्नी की मौत के बाद 5वीं में पढ़़ने वाली बेटी से 1 साल से कर रहा था रेप, आरोपी पिता गिरफ्तार Reviewed by Dibyendu on 16:28 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.