
अमृतसर । चीफ खालसा दीवान एजुकेशनल कमेटी की ओर से गुरु अर्जुन देव ऑडिटोरियम में 19वें राज्य स्तरीय गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल्ज टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य मेहमान प्रधान निर्मल सिंह शामिल हुए। प्रधान ने कहा कि जल्द ही 2 एकड़ जमीन पर सीकेडी विद्यार्थियों के खेलने के लिए अल्ट्रा माॅडर्न सुविधा वाले खेल मैदान तैयार किए जाएंगे। इस दौरान चेयरमैन भाग सिंह अणखी, डॉ. जसविंदर सिंह ढिल्लों, सविंदर सिंह, राजमहिंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, प्रो. हरी सिंह, सुखजिंदर सिंह, मनमोहन सिंह, जसपाल सिंह ढिल्लों, नवतेज सिंह नारंग, संतोख सिंह आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N8qO12
via
No comments: