
अमृतसर | ज्वाइंट डायरेक्टर इन्वेस्टिगेशन बीके विरदी ने शुक्रवार को विभाग की तरफ से पकड़ी श्रीनगर से आई 98 बाेरी खसखस की फाइल देखी। उन्होंने जालंधर में स्टेट टैक्स आफिसर दिनेश गौड़ और इंस्पेक्टर राजीव मरवाहा से केस के बारे में जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि माल का ई-वे बिल नहीं दिखाया गया है, वहीं माल से संबंधित पार्टी विभाग के समक्ष पेश नहीं हुई है। ज्वाइंट डायरेक्टर ने केस में पूरी तरह से पड़ताल करके बनती कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। गौरतलब है कि स्टेट टैक्स आॅफिसर दिनेश गौड़ की टीम ने जहाजगढ़ में चेकिंग के दौरान श्रीनगर से आए ट्रक को रोका था, जिसमें माल से जुड़ा करीब 10 लाख का बिल तो पेश किया गया लेकिन ई-वे बिल नहीं दिखाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wybiyx
via
No comments: