Breaking News

test

नारकोटिक्स सैल की जंडियाला में रेड, तीन संदिग्ध हिरासत में

संदिग्धों को पूछताछ के लिए लेकर जाती पुलिस की टीम।

भास्कर न्यूज | मानांवाला

अमृतसर देहाती की नार्कोटिक्स सेल देहाती की टीम ने शुक्रवार को सुबह करीब 9.30 बजे इंचार्ज सतपाल सिंह की अध्यक्षता में जंडियाला गुरु के वार्ड नंबर 7 वाटर सप्लाई वाली गली में छापेमारी की। इस दौरान नार्कोटिक्स सेल देहाती की टीम को देखकर नशा खरीदने वाले और बेचने वाले मौके से रफूचक्कर हो गए। नार्कोटिक्स सेल की टीम ने मौके से तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। स्थानीय लोगों कहना है कि इस गली में 24 घंटे सरेआम नशे की सप्लाई होती रहती है, जबकि नशेड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं। उनका कहना है कि स्थानीय पुलिस और प्रशासन आंखें मूंद कर बैठा हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर हाल ऐसा ही रहा तो नशा बंद होना असंभव है। नार्कोटिक्स सेल के इंचार्ज सतपाल सिंह ने कहा कि जल्द ही सारे नशा तस्कर हमारी पकड़ में होंगे। उन्होंने कहा कि पकड़े गए युवकों से पहले पूछताछ की जाएगी और फिर आगे की कार्रवाई हाेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amritsar News - narcotics cell raid in jandiala three suspects in custody


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N79Nnz
via
नारकोटिक्स सैल की जंडियाला में रेड, तीन संदिग्ध हिरासत में नारकोटिक्स सैल की जंडियाला में रेड, तीन संदिग्ध हिरासत में Reviewed by Dibyendu on 19:03 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.