इस मौके पर डीसी डॉ. सुमीत जारंगल और एसएसपी स्वप्न शर्मा ने जेआर सोलिटेयर सिनेमा के मालिक रमेश गोयल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रोपड़ में दर्शकों के लिए यह बढ़िया मनोरंजन का प्रबंध करना सराहनीय है। इससे अब रोपड़ और साथ लगते कस्बा घनौली, श्री चमकौर साहिब, आनंदपुर साहिब, नंगल के लोगों को दूर के शहरों जैसे चंडीगढ़, मोहाली आदि में नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर जेआर सोलिटेयर सिनेमा के मालिक रमेश गोयल ने डीसी और एसएसपी का स्वागत किया।
रमेश गोयल ने कहा कि रोपड़ में सिनेमा दर्शकों के लिए जहां बढ़िया सुविधा दी गई है। वहीं एसी हाल, बढ़िया साउंड सिस्टम का भी प्रबंध किया गया है। इस मौके पर रोपड़ के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ, सुनाम से आप के विधायक अमन अरोड़ा, एडीसी अमरदीप सिंह गुजराल, एईटीसी सुखदीप सिंह, धीरज गोयल, सुखदेव सिंह थर्मल प्लांट, शक्ति त्रिपाठी, राजेश, शिवसेना नेता अश्वनी शर्मा, संदीप वर्मा बेले वाले, बीएस सैनी, डॉ. पवन शर्मा, अनिल कौशल, डॉ. उषा, डॉ. राकेश, राजेश राजू, एडवोकेट आर.एन, अजमेर सिंह कोटला निहंग, जतिंदर टिंकू आदि उपस्थित थे।
उद्घाटन करते डीसी डॉ. सुमीत जारंगल, एसएसपी स्वप्न शर्मा व अन्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wyx4Cd
via
रोपड़ में जेआर सोलीटेयर सिनेमा का उद्घाटन एक साथ 3 फिल्मों का मजा ले सकेंगे दर्शक
Reviewed by Dibyendu
on
19:03
Rating:
No comments: