कुरुक्षेत्र (हरियाणा) राज्य से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेंबर हरभजन सिंह मसाणा तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए। जहां उन्हें सब ऑफिस दोआबा जोन के अतिरिक्त सचिव डॉ. परमजीत सिंह सरोआ ने सिरोपा देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर हरभजन सिंह मसाणा ने बताया कि वह अभी न्यूयॉर्क (अमेरिका) से वापस आए हैं। वहां पर भी श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के लिए संगत में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि सिख धर्म द्वारा संसार में श्री गुरु नानक देव जी की विचार धारा संबंधी जानकारी देने के लिए समागम करवाए जा रहे हैं और 23 नवंबर को आर्ट्स सेंटर न्यूयॉर्क न्यूजरसी में शाम 3 बजे से 7 बजे तक तथा 9 नवंबर को बाबा मखण शाह लुबाणा गुरुद्वारा न्यूयॉर्क में अंतर्राष्ट्रीय समागम करवाए जा रहा है। इस मौके पर उप मैनेजर मलकीत सिंह, सूचना अफसर एडवोकेट हरदेव सिंह, जत्थेदार राजिंदर सिंह सोढी, परमजीत सिंह दुनीया माजरा इंचार्ज सब ऑफिस कुरुक्षेत्र, भाई साहिब सिंह यूएसए, सुखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह आईए, हरविंदर सिंह सुपरवाइजर आदि उपस्थित थे।
हरभजन सिंह मसाणा को सम्मानित करते दोआबा जोन के अतिरिक्त सचिव डॉ. परमजीत सिंह सरोआ व अन्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N5KQsS
via
कुरुक्षेत्र से एसजीपीसी मेंबर हरभजन सिंह तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक
Reviewed by Dibyendu
on
19:03
Rating:
No comments: