कुल्लू. बॉलीबुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने मनाली स्थित अपने बंगले में नए साल का जश्न मनाया। इसके लिए कंगना ने अपने ही घर में पूरी तैयारियां कर रखी थी और उनके इस जश्न में माता-पिता और बहन रंगोली चंदेल सहित पूरा परिवार शामिल हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार कंगना ने मनाली में अपने बंगले के साथ में मंदिर भी बनवाया है। लिहाजा, नया साल आने की पूर्व संध्या में कंगना ने इस मंदिर में अपनी मां और अपने परिवार सहित पूजा अर्चना कीऔर उसके बाद 31 दिसंबर की रात को नए साल जश्न मनाया।
इस दौरान कंगना ने बहन रंगोली के साथ पहाड़ी गीत तू मोही अच्छरीए, तू मोही हो राम सिंह बाबूए तू मोही हो गुनगुनाया। बता दें कि कंगना रणौत करीब एक सप्ताह से मुंबई की भीड़ भाड़ से दूर अपने मनाली स्थित बंगले में ठहरी हुई हैं। यहीं उन्होंने क्रिसमस भी मनाया था और अब नए साल का जश्न भी उन्होंने मनाली में ही सेलिब्रेट किया। वह दो जनवरी को वापिस मुंबई लौट सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qf9kS0
via
No comments: