इसमें विभिन्न विद्यक संस्थाओं से पंजाबी भाषा की प्रतियोगिता में 21 व अंग्रेजी विषय में 16 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इन मुकाबलों में जज की भूमिका पंजाबी भाषा के विषय के लिए डॉ. सुरिंदर कौर गिल, प्रो. विपन कुमार व अवार्ड विजेता अध्यापक परमिंदर कौर व अंग्रेजी भाषा के विषय के लिए कर्नल विनोद चौधरी, प्रो. सुखविंदर कौर तथा प्रो. रमनदीप कौर ने अदा की। पंजाबी भाषा के विषय ‘पानी की संभाल’ में नेशनल पब्लिक स्कूल कुराली की मनिंदर कौर ने पहला स्थान, किड्ज पैराडाइज स्कूल रंगीलपुर की अर्षदीप कौर ने दूसरा व सेंट कार्मल स्कूल कटली की मनजोत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि कलगीधर कन्या स्कूल रोपड़ की अमनप्रीत कौर ने चौथा व डीएवी पब्लिक स्कूल रोपड़ की जसमीत कौर ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अंग्रेजी भाषा के विषय ‘भारतीय चुनाव प्रणाली में कमियां तथा सुधार के लिए सुझाव’ विषय में शिवालिक पब्लिक स्कूल रोपड़ की कविता ने पहला, दशमेश अकादमी आनंदपुर साहिब की रवनीत कौर ने दूसरा, शिवालिक पब्लिक स्कूल रोपड़ की भाविका ने तीसरा, जबकि सेंट कार्मल स्कूल कटली की अर्षदीप कौर ने चौथा व सरकारी कॉलेज रोपड़ की शालिनी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। इन मुकाबलों में भाग लेने वाले छात्रों को संस्था ने सर्टीफिकेट दिए व विजेता विद्यार्थियों को 2 नवंबर को सैनी भवन में आयोजित किए जा रहे वार्षिक शिक्षा समागम दौरान सीनियर वर्ग के लिए पहला इनाम 2 हजार रुपए, दूसरा इनाम 1600 रुपए, तीसरा इनाम 1200 रुपए व जूनियर वर्ग के लिए पहला इनाम 1500 रुपए, दूसरा इनाम 1200 रुपए तथा तीसरा इनाम 1 हजार रुपए नगद देकर सम्मानित किया जाएगा। समागम के दौरान ट्रस्ट के चेयरमैन बलबीर सिंह सैनी, वाइस चेयरमैन डॉ. अजमेर सिंह तंबड़, अध्यक्ष राजिंदर सैनी, ट्रस्टी डॉ. जसवंत कौर, रविंदर सिंह मुंदरा, देविंदर सिंह जटाणा, प्रो. विपन कुमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ट्रस्ट के सचिव अमरजीत सिंह, ट्रस्टी कैप्टन हाकम सिंह, राजिंदर सिंह गिरन, राम सिंह सैनी, बहादरजीत सिंह, गुरमुख सिंह लोंगीया, हरजीत सिंह गिरन, सुरिंदर सिंह आदि ने भी संबोधन किया।
विजेता छात्राओं को सम्मानित करते हुए संस्था के अधिकारी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WFhnsT
via
भाषण में नेशनल स्कूल की मनिंदर कौर और शिवालिक स्कूल की कविता प्रथम
Reviewed by Dibyendu
on
19:03
Rating:
No comments: