Breaking News

test

बीच राह में फंसे दिल्ली से पलायन कर रहे यूपी और बिहार के कामगार, क्वारेंटाइन किए जाएंगे

...फिर हम उन्हें समझाते हैं कि आप कुछ दिनों में ठीक हो जाएंगे


कोरोनावायरस के कारण पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है। खेल और खिलाड़ी भी इससे अछूते नहीं है। खेल जगत से जुड़े लोग चाहे वे खिलाड़ी हों या खेल एसोसिएशन या फिर अन्य कोई, सभी खुद को बचाने के साथ-साथ मदद भी कर रहे हैं। ये जरूरतमंदों की आर्थिक मदद करने के अलावा खाने की सामग्री भी दे रहे हैं। कुछ खिलाड़ी चैरिटी इवेंट आयोजित कर राशि जुटा रहे हैं तो कुछ अपनी सैलरी कम करवाने के अलावा डोनेशन भी दे रहे हैं। कुछ खिलाड़ी क्राउड फंडिंग कर, वहीं कुछ स्पोर्ट्स इक्विपमेंट की नीलामी कर राशि जुटा रहे हैं। कई खिलाड़ी अपने-अपने देश की नेशनल हेल्थ सर्विस से जुड़ गए हैं। कुछ बड़े खेल फेडरेशन 200-300 करोड़ रुपए डोनेट कर चुके हैं जबकि कुछ ने स्टेडियम को पीड़ितों की मदद के लिए खोल दिया है।

जापान ने चीन सीमा पर तैनात की मिसाइलें और 360 सैनिक


जापान सेना ने भी मियाकोजियमा द्वीप पर सतह से हवा और समुद्र में युद्धपोतों को तबाह करने वाली मिसाइलों और 340 सैनिकों को भी तैनात किया है। सेनकाकू/दिआओयू द्वीप समूह को लेकर बढ़ती चीन की आक्रामकता को देखते हुए यह मिसाइलें तैनात की हैं।

क्रिकेट: स्मिथ की कप्तानी पर लगा 2 साल का बैन समाप्त, कमान फिर मिल सकती है

सिडनी| स्टीव स्मिथ की कप्तानी पर लगा 2 साल का बैन समाप्त हो गया है। मार्च 2018 में द. अफ्रीका दौरे पर बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके खेलने पर एक साल का बैन लगाया था। इसके साथ ही वे दो सालों तक ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी भी नहीं कर सकते थे। अब उन्हें टीम की कप्तानी मिल सकती है। वर्तमान में टिम पेन टेस्ट, फिंच वनडे-टी20 में कप्तानी कर रहे हैं।

नडाल, रामोस, गेरार्ड पिक ने पांच करोड़ जुटाए


{राफेल नडाल, गेरार्ड पिक और सर्जियो रामोस ऑनलाइन ग्लोबल म्यूजिक फेस्टिवल से जुड़े। स्पेनिश लीग द्वारा आयोजित चैरिटी इवेंट से कुछ अन्य सेलेब्रिटी भी जुड़े। इन्होंने इससे 5.2 करोड़ रुपए की राशि जुटाई।

{इंग्लैंड महिला क्रिकेटर हीथर नाइट नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) से बतौर वॉलंटियर जुड़ गई हैं। वे दवाएं बांटने, लोगों को जागरुक करने का काम करेंगी। फुटबॉल रेफरी एंथोनी टेलर एनएचएस में वॉलंटियर बन गए हैं।

{बीसीसीआई ने 51 करोड़ रुपए की मदद की है। गांगुली और पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मीरतन शुक्ला 50 लाख रुपए के दाल-चावल दे चुके हैं। अमेरिका का नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन 300 करोड़ से ज्यादा की राशि जुटा चुका है।

चैपल ने लक्ष्मण की 281 रन की पारी को ऑल टाइम ग्रेट बताया


एजेंसी | सिडनी

वीवीएस लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 में हुए कोलकाता टेस्ट में 281 रनों की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने इसे स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अपनी दो फेवरेट पारियों में जगह दी है। फॉलोऑन मिलने के बाद राहुल द्रविड़ के साथ लक्ष्मण ने 376 रनों की साझेदारी की थी। क्रिकइंफो के कॉलम में चैपल ने लिखा, \"कोविड-19 महामारी के कारण कोई क्रिकेट नहीं खेला जा रहा है, जिसने मुझे वो सोचने का मौका दिया है जो मुझे पसंद है। बल्लेबाजों का टॉप क्लास स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ फुटवर्क का इस्तेमाल करते देखना। इसमें दो पारियां सबसे बेहतरीन हैं, पहली भारत के वीवीएस लक्ष्मण की और दूसरी ऑस्ट्रेलिया के डग वॉल्टर्स की।\" चैपल के अनुसार उन्होंने वॉर्न से उनकी गेंदबाजी के बारे में भी पूछा था। जिसके जवाब में दिग्गज लेग स्पिनर ने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि मैंने उतनी खराब गेंदबाजी की। उस 452 गेंदों की पारी में लक्ष्मण ने 44 चौके लगाए थे। द्रविड़ ने 180 रन बनाए थे। भारत ने मैच को 171 रनों से जीता था।

ओलिंपिक 2021 में 23 जुलाई से शुरू हो सकता है: मीडिया रिपोर्ट


एजेंसी | टोक्यो

टोक्यो ओलिंपिक अगले साल 23 जुलाई से शुरू हो सकता है। इस साल 24 जुलाई से शुरू होने वाले गेम्स को कोरोनावायरस के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने गेम्स को बसंत के मौसम में कराने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं अगले हफ्ते के अंत तक कुछ कह सकूंगा। हालांकि उन्होंने गेम्स की तारीख को पहले की तरह बरकरार रखने का इशारा किया। ऐसे में ओलिंपिक गेम्स 24 जुलाई से 9 अगस्त तक हो सकते हैं। इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी सभी पक्षों से बातचीत कर रही है। उम्मीद है कि अगले तीन हफ्ते में नई तारीख घोषित कर दी जाएगी।

सिटी के अनुसार आर्सनल ने बैन बरकरार रखने के लिए सीएएस को लिखा है

एजेंसी| मैनचेस्टर

यूरोपियन यूनियन ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन (यूएफा) ने साल की शुरुआत में इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी के चैंपियंस लीग और यूरोपा लीग में खेलने पर दो साल का बैन लगाया था। क्लब पर फाइनेंशियल फेयर प्ले का उल्लंघन करने का आरोप था। इस फैसले के खिलाफ सिटी कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) में अपील करने वाली थी। लेकिन कोरोनावायरस की वजह से अभी तक ऐसा नहीं कर पाई है। सनडे मिरर के अनुसार सिटी के बॉस को जानकारी मिली है कि आर्सनल ने अन्य क्लब के साथ मिलकर सीएएस की पत्र लिखा है। इसमें बैन बरकरार रखने की मांग की गई है।

जून के अंत तक फुटबॉल शुरू नहीं हुई तो सीजन गंवा सकते हैं: यूएफा


एजेंसी | लंदन

यूएफा ने कहा कि यदि जून तक फुटबॉल नहीं शुरू हुए तो हम मौजूदा सीजन गंवा सकते हैं। कोरोनावायरस के कारण यूरोपियन फुटबॉल स्थगित है। यूएफा के अध्यक्ष अलेक्जेंडर सेफरिन ने कहा है कि अगर हम जून के अंत तक लीग को फिर से शुरू नहीं कर सके तो मौजूदा सीजन को खत्म करना पड़ सकता है। सेफरिन ने कहा हम बिना फैंस के मुकाबले करा सकते हैं। हमारे पास तीन विकल्प हैं। पहला मई के मध्य में इसे शुरू किया जाए। दूसरा जून और तीसरा जून के अंत में। उन्होंने कहा, ‘एक संभावना यह भी है कि अगले सीजन की शुरुआत यहीं से हो। इसके बाद नया सीजन शुरू किया जाए।\'

कबड्‌डी, रेसलिंग, फुटबॉल की व्यूअरशिप 85%, 4 राज्यों में फुटबाॅल के 50% दर्शक

क्रिकेट के अलावा कबड्‌डी, रेसलिंग आैर फुटबॉल को सबसे ज्यादा व्यूज मिले। कुल व्यूअरशिप 85% रही। 70% ग्रामीण लोगों ने कबड्‌डी जबकि 52% शहरी लोगों ने रेसलिंग के मुकाबले देखे। फुटबॉल के 50% से ज्यादा दर्शक केरल, असम, सिक्किम, प. बंगाल के रहे।

200 करोड़ मिनट देखा गया भारत का पहला पिंक बॉल टेस्ट, 4.3 करोड़ व्यूअरशिप मिली।

42.4 करोड़ लोगों ने आईपीएल मैच लाइव देखे, यह टीवी देखने वाले लोगों का 51% है।

50.9 करोड़ लोगों ने टीवी पर क्रिकेट वर्ल्ड कप देखा, 20 लाख सेकंड एडवरटाइज दिखाए गए।

4 साल में स्पोर्ट्स व्यूअरशिप 90% बढ़ी, 2900 करोड़ मिनट देखा गया भारत-पाक मैच

2016 से 2019 के बीच सबसे ज्यादा देखा गया भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच

दुबई से लौटे तेजा बोले- डॉक्टरों ने मनोबल बढ़ाया

दुबई से लौटे आईटी सेक्टर के रामगम्पा तेजा कोरोना टेस्ट में पॉजीटिव होने के बाद गांधी हॉस्पिटल हैदराबाद में रहे और 14 दिन बाद स्वस्थ हैं। उन्होंने पीएम से कहा, मैं थोड़ा डर गया था, लेकिन हॉस्पिटल में डॉक्टर-नर्स सभी ने मेरा कॉन्फिडेंस बढ़ाया। पीएम ने जब पूछा, परिवार की स्थिति कैसी थी, तो तेजा ने बताया- सब तनाव में रहे। उनके भी टेस्ट किए गए। अब परिवार में सब ठीक हैं।

पीएम ने पूछा, मरीजों की सबसे बड़ी चिंता क्या है? डॉक्टर बोले-उनको लगता है अब क्या होगा?


भास्कर न्यूज | नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में लोगों के सवालों के जवाब दिए और अपनी बात भी रखी। दिल्ली के डॉक्टर नीतेश गुप्ता से प्रधानमंत्री ने पूछा मरीजों की सबसे बड़ी चिंता क्या होती है? डॉक्टर ने बताया, उनको लगता है अब क्या होगा। फिर हम उन्हें समझाते हैं कि आप कुछ दिनों में ठीक हो जाएंगे। प्रधानमंत्री ने पूछा- आप तो बिल्कुल मोर्चे पर डटे हुए हैं। बताइए, अस्पतालों में क्या हो रहा है? डॉक्टर ने बताया- हमारा एक ही मकसद है कि मरीज स्वस्थ होकर घर जाए। प्रधानमंत्री ने पूछा- आप तो बिल्कुल मोर्चे पर डटे हुए हैं। बताइए, अस्पतालों में बाकी आपके साथियों का मूड कैसा है? डॉक्टर ने बताया, सब अच्छे हैं। अस्पताल में जो भी मांगा जा रहा है, सब दिया जा रहा है। जैसे आर्मी बॉर्डर पर लगी रहती है, हम लोग बिल्कुल वैसे ही लगे हुए हैं। मोदी ने कहा, आपकी बात सही हैं, ये युद्ध जैसी स्थिति ही है। क्या मरीजों की काउंसिलिंग भी करनी पड़ती है। डॉक्टर ने कहा, हां सर, वो सबसे ज्यादा जरूरी चीज है। क्योंकि मरीज एकदम डर जाता है। हम अभी तक 16 मरीजों को घर भेज चुके हैं।
अशोक कपूर ने कहा- मेरे दो बेटे हैं, जो इटली गए थे। वहां शूज फेयर था। उनकी जूते बनाने की फैक्ट्री है। हमारा दामाद भी गया था। उन्हें दिल्ली में प्रॉब्लम हुई तो वे सफदरजंग अस्पताल चले गए। वहां उन्हें कोरोना पॉजीिटव आया। फिर हमारे पास फोन आया कि आप भी टेस्ट कराएं। हम छह लोगों को एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। हम छह को वहां अलग-अलग रखा गया। अब हम स्वस्थ हैं।

दिल्ली पुलिस को हेल्पलाइन पर 3800 कॉल्स आए, सबसे ज्यादा मेडिकल इमरजेंसी के थे

कोरोना आपदा के कारण देश में लागू 21 दिन के लॉकडाउन के बाद शनिवार को दिल्ली पुलिस को 3800 कॉल्स आए। दिल्ली पुलिस के मुताबिक लोग हेल्पलाइन पर कॉल कर लॉकडाउन के दौरान मूवमेंट पास बनवाने से लेकर घर में राशन और पैसा खर्च हो जाने और मेडिकल इमरजेंसी में मदद मांग रहे हैं। हेल्पलाइन पर मदद मांगने वालों में दिल्ली से सटे पड़ोसी राज्यों के शहर और कस्बों के लोग भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस को ऐसे 419 लोगों ने कॉल कर मदद मांगी है। दिल्ली के 68 लोगों ने अपने पास पैसा और घर में खाने-पीने का सामान खत्म हो जाने की समस्या बताते हुए मदद मांगी। टीम ने ऐसे मामले एनजीओ को फारवर्ड कर शिकायतकर्ता के पते पर राहत पहुंचाई।

जांच किट बनाने वाली 4 कंपनियों को मंजूरी दी

आईसीएमआर ने कोरोना संदिग्धों के नमूनों की जांच के लिए सात सेंटर पर रीएजेंट्स का स्टॉक बनाया है। आईसीएमआर के भोपाल, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई और डिब्रूगढ़ पर जांच के रीएजेंट्स पहुंचाया गया है। जांच किट बनाने वाली 17 कंपनियों में से अभी तक 4 कंपनी ही ऐसी निकली, जो पॉजिटिव और निगेटिव नमूने शत-प्रतिशत सही बता पाई हैं। इनको जांच की इजाजत दे दी गई है।

एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती होंगे कोरोना मरीज

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए तैयार किया है। जनरल वार्ड, आईसीयू और एचडीयू मिला कर करीब 250 बिस्तर हैं। एम्स ट्रामा सेंटर को इसलिए कोरोना मरीजों के लिए रखा गया है, क्योंकि यह मेन एम्स से कुछ दूरी पर है जिससे दूसरे मरीजों को किसी तरह के संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। यह छह ऑपरेशन थिएटर हैं। मेन एम्स से भी यहां डॉक्टर्स, नर्स, पैरामेडिक्स और वार्ड ब्यॉय और दूसरे स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।

कोरोना संकट में चीन-ताइवान का टैंकों से युद्धाभ्यास, जापान ने भी मिसाइलें तानीं


एजेंसी | बीजिंग

कोरोना महासंकट के बीच चीन और उसके पड़ोसी देशों के बीच सैन्य तनाव बढ़ता जा रहा है। चीन ने जहां अपने उत्तरी पूर्वी इलाके में टैंकों से रात में बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास किया है, वहीं जापान ने भी चीन से सटे अपने द्वीप मियाकोजिमा पर मिसाइलें और 340 सैनिक तैनात किए हैं। उधर, चीन के फाइटर जेट भेजने के बाद ताइवान ने भी टैंकों के साथ शहरी इलाके में सैन्य अभ्यास किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक जापान और ताइवान को डर सता रहा है कि चीन कोरोना महासंकट का फायदा उठाकर हमला कर सकता है। चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्‍लोबल टाइम्स ने रविवार को बताया कि उसकी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की 78वीं ग्रुप आर्मी ने मुख्य युद्धक टैंकों के साथ रात में युद्धाभ्यास किया है। यह सैन्य अभ्यास बीती 17 से 23 मार्च के बीच किया गया था।

यूपी | स्कूलाें, अस्थाई कैंप में राेके जाएंगे श्रमिक

यूपी के सीएम याेगी अादित्यनाथ ने पलायन कर राज्य में अा रहे कामगाराें के लिए जहां हैं, उसके अासपास ही राेके जाने के निर्देश अधिकारियाें काे दिए हैं। इसके लिए स्कूलाें-काॅलेजाें, पंचायत भवनाें काे अस्थाई शिविर के रूप में इस्तेमाल होगा। सीएम ने कहा कि यूपी में अचानक आए लोगों का पूरा फोलोअप होगा, क्वारेंटाइन कराने के लिए जिला प्रशासन की जवाबदेही तय की गई है। 1 मार्च के बाद यूपी में बाहर से आए हर नागरिक की निगरानी और हेल्थ जांच करने के खास निर्देश दिए गए हैं। बाहर से आए लोगों काे 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन पर भेजा जाएगा।

बिहार| सीमा पर अस्थाई शेल्टर्स में राेका जाएगा

बिहार में सीमा पर ही अस्थाई शेल्टर्स बनाए जा रहे हैं। मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि पड़ोसी राज्याें से बिहार वापस आने वाले प्रवासी श्रमिकाें को राज्य की सीमा पर राहत केंद्राें में क्वारेंटाइन किया जाएगा, जहां उन्हें खाना और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। उन्हें यहां 14 दिनों तक रखा जाएगा। उन्हाेंने कहा कि कैमूर, सिवान, बक्सर, भभुअा अाैर गाेपालगंज में सीमा पर ही सड़काें के पास कैंप बनाया जाएगा। राज्य में बाहर से अा रहे लाेगाें काे सीमा पर राेक िलया है। नेपाल से अाए चार युवकाें काे गांव में पहुंचते ही लाेगाें ने पुलिस काे सूचना देकर क्वारेंटाइन में भिजवाया।


इजरायल : अापात हालात में नेतन्याहू व गैट्ज यूनिटी सरकार बनाने पर सहमत

एजेंसी | यरुशलम

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनके प्रतिद्वंद्वी बेनी गैट्ज ने कोरोनोवायरस महामारी के बीच रविवार को आपातकालीन यूनिटी सरकार बनाने काे लेकर सहमति के संकेत दिए। इस संबंध में दाेनाें नेताअाें के बीच शनिवार रात काे लंबी बातचीत हुई। गैट्ज की पार्टी ब्ल्यू एंड व्हाइट अाैर नेतन्याहू की िलकुड पार्टी ने रविवार काे यह जानकारी दी। दाेनाें दलाें के संयुक्त बयान में कहा गया है कि काेराेना माहमारी अाैर देश के सामने अाने वाली चुनाैतियाें से िनपटने के लिए राष्ट्रीय अापातकालीन सरकार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। सरकार की रूपरेखा काे लेकर काेई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन नेतन्याहू ने पहले 18 माह पीएम बनने का प्रस्ताव दिया है। उसके बाद गैट्ज बनेंगे। वीरवार काे गैट्ज काे िलकुड पार्टी के समर्थन से निर्विराेध संसद का स्पीकर चुना गया था। इसके बाद से दाेनाें के बीच सरकार बनाने के संकेत मिले थे।

ईरान में जेल से भागे 74 कैदी, 20 पकड़े गए, 54 की तलाश


एजेंसी | तेहरान

ईरान के कुर्दिस्तान प्रांत के साक्वेज जेल से भागे 74 कैदियाें में से 20 लाैट अाए या पकड़ लिए गए हैं, जबकि 54 की तलाश जारी है। अधिकारियाें ने शुक्रवार की इस घटना में लापरवाही के अाराेप में जेलर काे समन जारी किया है, जबकि चार सुरक्षा गार्डाें काे गिरफ्तार कर लिया गया है। कुर्दिस्तान प्रांत के न्यायिक अधिकारी मोजताबा शिरोज्जाेर्गी ने रविवार काे यह जानकारी दी। इससे पहले 19 मार्च काे लाेरेस्टन प्रांत की खाेरमाबाद की जेल से 23 कैदी
फरार हाे गए थे। हमेदान अाैर तबरिज प्रांत की जेल में दंगे भी हुए हैं। कैदियाें में काेराेनावायरस काे लेकर दशहत है, जिससे वे अाक्रामक हाे रहे हैं। ईरान ने काेराेना काे देखते हुए एक लाख से ज्यादा कैदियाें काे अस्थाई रूप से रिहा किया है, जबकि 10 हजार अाैर कैदियाें काे रिहा किया जाना है।

टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले जोगिंदर कोरोनावायरस से बचा रहे

भारतीय टीम को 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा अब लोगों को कोरोनावायरस से बचाने के लिए सड़क पर उतर आए हैं। वे हरियाणा पुलिस में हिसार में डीएसपी हैं। इस समय जोगिंदर लॉकडाउन का पालन कराने और कोरोना से बचाने के लिए लोगों को घर में रहने के लिए कह रहे हैं।

जर्सी बनाने वाली कंपनी अब मास्क बना रहीं

मेजर लीग बेसबॉल की ऑफिशियल जर्सी और यूनिफॉर्म बनाने वाली कंपनी अब मास्क और गाउन बना रही है। यह कंपनी लोगों को फ्री में मास्क भी दे रही है।

स्टेडियम बना हॉस्पिटल, खिलाड़ियों ने 750 करोड़ की सैलरी छोड़ी

कुछ खिलाड़ी अपने देश की हेल्थ सर्विस में वॉलंटियर बन रहे


हेल्प फॉर रिलीफ: ऑनलाइन फेस्टिवल-खेल सामग्री नीलाम कर राशि जुटा रहे, सैलरी कम करवाने के अलावा डोनेशन दे रहे

मैराथन और रेस वाक फिर टोक्यो में हो सकती है

मैराथन और रेस वाॅक के इवेंट टोक्यो में हो सकते हैं। यहां के लोग चाहते हैं कि इवेंट यहीं हों। पिछले साल ओलिंपिक कमेटी ने एथलीट को गर्मी से बचाने के लिए इवेंट को सापोरो में कराने का फैसला किया था। गेम्स पर अब तक जापान ने 74 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। आयोजन टलने से 20 हजार करोड़ अतिरिक्त खर्च होंगे। ओलिंपिक में 11000 से अधिक खिलाड़ियों के उतरने की संभावना है।

बार्क की रिपोर्ट

स्वास्थ्य मंत्रालय में अफसरों की कमी, राज्यों से बुलवाए जा रहे हैं

भास्कर न्यूज | नई दिल्ली

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय में अधिकारियों की कमी को देखते हुए मंत्रालय के आग्रह पर अलग-अलग मंत्रालयों से डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारियों को तैनात किया गया है। इन अधिकारियों को स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर काम करने के लिए कहा गया है। यही नहीं, केन्द्र के आग्रह पर राजस्थान सरकार से एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को केन्द्र में भेजने के लिए कहा गया गया था। इसके बाद इस अधिकारी को स्वास्थ्य मंत्रालय में तैनात किया गया है।

दिल्ली के कई सरकारी स्कूलाें काे अस्थाई शेल्टर बनाया: बेघर और प्रवासी श्रमिकों को रहने के लिए दिल्ली सरकार ने रविवार को कई स्कूलों को अस्थाई शेल्टर में बदल िदया है। पटपड़गंज और गाजीपुर में स्कूलाें में एेसे लाेग रहने अा गए हैं अाैर इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में जरूरतमंदों में देने के लिए गुरुद्वारा बंगला साहिब में भोजन तैयार किया जा रहा है।

ग्लोबल टाइम्स ने रविवार को टैंक युद्धाभ्यास की तस्वीरें जारी कीं।

ब्रीफ**

ब्राजील के साओ पाउलो में पेकाम्बू स्टेडियम को ओपन-एयर हॉस्पिटल में बदल दिया गया है। इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी सहित कई क्लब और रग्बी क्लबों ने स्टेडियम को हॉस्पिटल में बदलने की पेशकश की है। वहीं इटैलियन क्लब युवेंटस के स्टार रोनाल्डो, कई खिलाड़ी और स्टाफ ने चार महीने की लगभग 750 करोड़ की सैलरी छोड़ दी है।

दुनियाभर के खिलाड़ी और एसोसिएशन अलग-अलग तरीकों से कोरोनावायरस प्रभावितों की मदद कर रहे


टोक्यो ओलिंपिक को एक साल के लिए स्थगित कर दिया

{52% अर्बन इंडिया ने रेसलिंग मुकाबले देखे


{70% रूरल इंडिया ने कबड्‌डी टूर्नामेंट देखा


52%**

70% **

2019 में देश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टॉप-5 इवेंट में शामिल

मुंबई | पिछले चार साल में देश में स्पोर्ट्स व्यूअरशिप 90% तक बढ़ गई। इसमें लाइव क्रिकेट 58% व्यूअरशिप के साथ टॉप पर रहा। ब्राॅडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच 2900 करोड़ मिनट देखा गया। यह 2016-2019 के बीच सबसे ज्यादा देखा गया क्रिकेट मैच रहा।

7

बठिंडा, सोमवार, 30 मार्च, 2020

डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात किया जा रहा

जापान-ताइवान को डर, कोरोना संकट का फायदा उठा चीन कर सकता हमला

ओडिशा में घर-घर जाकर राशन वितरित किया जा रहा है।

त्रिपुरा के सीएम बाेले- मास्क नहीं है तो गमछा बांधें**

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने राज्य में मास्क की कमी का हवाला देते हुए लोगों कोे विकल्प के रूप में ‘गमछा’ बांधने को कहा है। उन्होंने कहा, ‘अस्पतालों में काम कर रहे लोगों के लिए पर्याप्त संख्या में मास्क हैं, लेकिन सरकार राज्य के 40 लाख लोगों को मास्क नहीं दे सकती इसलिए एहतियातन लोग गमछे का इस्तेमाल करें।

राज्य सरकाराें ने रास्ते में ही अस्थाई शिविरों में रखने का फैसला किया

भास्कर न्यूज | नई दिल्ली/पटना

दिल्ली, राजस्थान समेत अन्य राज्याें से परिवार के साथ यूपी-बिहार जा रहे प्रवासी मजदूरों से काेराेनावायरस के सामूहिक संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। नेपाल अाैर भूटान से भी इन राज्याें के लाेग लाैट रहे हैं। एेसे में संक्रमण राेकने के लिए यूपी-बिहार की सरकाराें ने युद्धस्तर पर तैयारी शुरू की है। दाेनाें राज्य सरकाराें ने पलायन कर रहे कामगाराें अाैर उनके परिजनाें काे बीच रास्ते में ही अस्थाई शिविराें में रखने का फैसला किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bathinda News - workers from up and bihar migrating from delhi stranded in the middle will be quarantined
Bathinda News - workers from up and bihar migrating from delhi stranded in the middle will be quarantined
Bathinda News - workers from up and bihar migrating from delhi stranded in the middle will be quarantined


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2w2jr5s
via
बीच राह में फंसे दिल्ली से पलायन कर रहे यूपी और बिहार के कामगार, क्वारेंटाइन किए जाएंगे बीच राह में फंसे दिल्ली से पलायन कर रहे यूपी और बिहार के कामगार, क्वारेंटाइन किए जाएंगे Reviewed by Dibyendu on 19:10 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.