फिरोजपुर | सोमवार को सिविल अस्पताल में गोबिंद नगरी का 30 साल के सुखदेव सिंह और गांव हबीब वाला के 60 साल के व्यक्ति को कोरोना संदिग्ध के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में लाए जाने के बाद उनकी जांच की गई। दोनों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए अमृतसर भेजे गए व दोनों की हालत स्थिर न होने के कारण उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज के रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सुखदेव की मौत हो गई। सिविल अस्पताल के डाक्टरों व जिला प्रशासन की ओर से दावा किया जा रहा है कि सुखदेव को कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी प्राॅब्लम थी जिस कारण उसकी मौत हुई है। मृतक के संस्कार को लेकर छावनी श्मशान घाट में लोगों की ओर से विरोध किया गया जिस कारण वहां शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। इसके बाद एसडीएम ने देर रात बिना जगह बताए पुष्टि करते हुए कहा कि मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33YWSuX
via
खांसी और सीने में दर्द पर कराई कोरोना की जांच रिपोर्ट आने से पहले मौत
Reviewed by Dibyendu
on
19:10
Rating:
No comments: