Breaking News

test

मंडियों में सब्जियां हुईं सस्ती, मुनाफाखोर इलाके के मुताबिक बेच रहे हैं महंगी


कोरोना वायरस के चलते लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। इसके लिए उन्हें रोजमर्रा की चीजें और सब्जी डोर-टु-डोर पहुंचाई जाने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि लोग घरों में भूखे न रहें। मगर मुनाफाखोर लोगों की इस मजबूर का जमकर फायदा उठाने लगे हैं। अधिकतर पॉश इलाकों में सब्जियां महंगी बेच रहे हैं। शुक्रवार को जालंधर बाईपास सब्जी मंडी में सब्जियां पहले से कम दाम पर बिकी है। परंतु रेहड़ी वाले लोगों की मजबूरी का फायदा उठा कर एरिया के मुताबिक सब्जी बेच रहे हैं। वहीं, लोग घरों में बैठे हैं, उनके लिए सब्जियां महंगी हो या सस्ती खरीदना मजबूरी बन गया है।

सब्जी मंडी एसोसिएशन ने प्रधान गुरकोमल सिंह इल्लू ने कहा कि प्रशासन की गाइडलाइन को फॉलो कर रहे हैं। दुकानों के बाहर दूरी मेंटेन करने के लिए निशान बना दिए हैं। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

इस दाम पर बेच रही सब्जियां


सब्जी मंडी भाव रेहड़ी वाले

गोभी ~5 ~15-20

आल ~20-25 ~50

प्याज ~20-25 ~50

मटर ~20-25 ~45

टमाटर ~15 ~35-40

शिमला मिर्च ~30 ~60-70

अदरक ~65-70 ~100-110

मंडी बोर्ड लुधियाना सेक्रेटरी ने कहा कि अगर मंडी में कोई कालाबाजारी करता है तो उस पर मंडी बोर्ड की ओर से कार्रवाई की जाती है। अगर रेहड़ी विक्रेता अधिक वसूली कर रहा है तो पुलिस को इसकी जानकारी दें।

इधर, आशु और डीसी-सीपी ने किया मंडी का दौरा

जालंधर बाईपास सब्जी मंडी में भीड़ जुटाने से रोकने के लिए सुबह 4 बजे ही पुलिस तैनात रही। रेहड़ी वालों के अलावा लोग भी सब्जी खरीदने पहुंचे। मगर पुलिस ने मंडी में सिर्फ रेहड़ी वालों को जाने की ही इजाजत दी। सुबह 7 बजे सीपी राकेश अग्रवाल, डीसी प्रदीप अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, डीसीपी अश्वनी कपूर, एडीसीपी-1 गुरप्रीत सिंह ने मंडी का दौरा किया और प्रबंधनों का जायजा लिया। डीसी अग्रवाल ने कहा कि मंडी में भीड़ ने होने दी जाए और सब्जी लेने के आने वाले रेहड़ी सब्जी विक्रेताओं के बीच भी दूरी बनाए रखें, ताकि बीमारी न फैले। आशु ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों के सहयोग की जरूरत है। प्रशासन के हेल्पलाइन नंबरों पर लोग संपर्क करें, उन्हें जरूरत का सामान मुहैया करवाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ludhiana News - vegetables became cheaper in mandis selling according to profiteering area


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bzab7I
via
मंडियों में सब्जियां हुईं सस्ती, मुनाफाखोर इलाके के मुताबिक बेच रहे हैं महंगी मंडियों में सब्जियां हुईं सस्ती, मुनाफाखोर इलाके के मुताबिक बेच रहे हैं महंगी Reviewed by Dibyendu on 19:37 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.