फाजिल्का .फाजिल्का जिले के किन्नू की फसल विदेशों तक सप्लाई होती है किंतु खराब मौसम के चलते फसल बर्बाद हो रही है। इसके बाद किसानों ने सोशल मीडिया के जरिए प्रशासन व सरकार से मदद की गुहार लगाई है। किसान हरभजन सिंह, महिमा सिंह, साहिब सिंह, पाला सिंह, नानक सिंह, गुरमीत सिंह ने बताया कि बेमौसमी बारिश व कोरोनावायरस के चलते किसान अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे। इस कारण किन्नू पौधों से गिरने शुरू हो गए हैं। उनका कहना है कि अगर प्रशासन ने शीघ्र उनकी इस परेशानी की ओर ध्यान न दिया तो उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
जिला मजिस्ट्रेट अरविन्द पाल सिंह संधू ने कोविड-19 के अंतर्गत लगाए गए कर्फ्यू में किन्नू की वैक्सिंग और स्टोरेज के लिए प्राथमिक जरूरत होने के कारण बाग मालिकों/जिमींदारों को ढील देते कहा कि अब लेबर के लिए प्रातःकाल 6 से शाम 6 बजे तक छूट होगी। वैक्सिंग/स्टोरेज और किन्नू की बिक्री की यातायात के लिए इस बात को यकीनी बनाया जाए कि किन्नू की यातायात में जमींदारों को मुश्किल पेश न आए। इस उद्देश्य के लिए डिप्टी डायरेक्टर बागबानी अबोहर और जनरल मैनेजर पंजाब एग्रो चंडीगढ़ आपस में तालमेल करते हुए समूह जिला फाजिल्का के किन्नू जमींदारों की फसलों का ध्यान रखने के लिए जिम्मेदार होंगे जिससे किसी भी बाग मालिक जमींदार की किन्नू की फसल का नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब के बाहर के राज्यों में किन्नू की आवाजाही में किसी तरह की दिक्कत पेश आए तो तुरंत उनके ध्यान में लाया जाए।
किन्नू की फसल को नुकसान से बचाने के लिए प्रशासन हर तरह की मदद के लिए तैयार
डीसी अरविंद पाल सिंह ने बताया कि जिले के अबोहर क्षेत्र में अधिकतर किन्नू की पैदावार होती है जो विदेशों तक सप्लाई होती है। उनके साथ प्रशासन द्वारा टाइअप कर लिया गया है तथा उनको कोई रुकावट नहीं आएगी क्योंकि इस समय किन्नू का मौसम है तथा कुछ ही दिनों में किन्नू का फल खत्म हो जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wHA6vl
via
No comments: