Breaking News

test

स्टूडेंट्स की ऑनलाइन क्लासें 1 अप्रैल से


सीबीएसई ने स्टूडेंट्स-टीचर्स को क्वारंेटाइन पीरियड को प्रोडक्टिव बनाने के लिए नोटिस जारी किया है। इसके चलते स्कूल को अपने स्टूडेंट्स के लिए हकीकत में स्कूल का माहौल देने के लिए एक अप्रैल से ऑनलाइन क्लासें लगाने के लिए कहा है। इसका मकसद है कि बच्चों का समय बर्बाद न हो और घर बैठे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। नोटिस में ये भी कहा गया है कि इस प्रक्रिया में वर्चुअल फिल्ड टिप्स, वर्चुअल ट्रेजर हंट प्रोग्राम जैसी एक्टिविटी को जोड़ना होगा। वहीं, प्राइमरी के बच्चों के लिए टीचर्स को पोयम, स्टोरीज या साॅन्ग भेजने होंगे। स्टूडेंट्स की रीडिंग स्किल को बेहतर करने के लिए रीडिंग मटीरियल तैयार करने की ज़रूरत रहेगी। इस गाइड लाइन को कई स्कूलों की ओर से जारी कर दिया गया है।

9वीं से 12वीं के एग्जाम पैटर्न में होगा बदलाव

सीबीएसई नए सेशन से 9 से 12वीं के एग्जाम पैटर्न में बदलाव करेगा। 11वीं-12वीं के पेपर में अब केस स्टडी पर आधारित सवाल जोड़े जाएंगे। 9-10 के स्टूडेंट्स से 20% ऑब्जेक्टिव और 20% केस स्टडी पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे। सेशन 2020-21 से 9 से 12 के असेसमेंट और इवेल्यूएशन प्रोसेस में बदलाव करने वाला है। 2020 की कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम की थीम योग्यता आधारित शिक्षा और इसके तहत बोर्ड असेसमेंट के साथ इवेल्यूशन में भी इस सेशन में बदलाव कर रहा है। नए सेशन से 11वीं-12वीं में भी ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल और मल्टीपल चॉइस सवाल 20% होंगे।

ऑडियो-वीडियो के जरिए होमवर्क, असाइनमेंट दी जा रही है। बच्चों के पास रेडी मटीरियल होगा तो पढ़ाई में आसानी होती है। आई स्कूल हब साॅफ्टवेयर इंस्टाॅल करवाया है। इसके जरिए होमवर्क दे रहे हैं।
-पूनम शर्मा, प्रिंसिपल, जीएचजी अकादमी, जगराओं

10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स को ऑनलाइन स्टडी करवाई जा रही है। बाकियों को भी पढ़ाई 3 अप्रैल से शुरू करवाई जाएगी। टीचर्स को ट्रेंड किया है। एनसीआरटी की बुक्स स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड की हैं। एप और वॉट्सएप से भी पढ़ाया जाएगा। -परमजीत कौर, प्रिंसिपल, बीसीएम शास्त्री नगर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ludhiana News - students39 online classes from april 1
Ludhiana News - students39 online classes from april 1


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UH9Glp
via
स्टूडेंट्स की ऑनलाइन क्लासें 1 अप्रैल से स्टूडेंट्स की ऑनलाइन क्लासें 1 अप्रैल से Reviewed by Dibyendu on 19:37 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.