Breaking News

test

कोरोना को हराने को घर में सिटी के बॉलीवुड-पॉलीवुड सितारे, बचाव को दे रहे मैसेज

लुधियाना। कोरोना वायरस के खतरे की वजह से पूरे बॉलीवुड और पॉलीवुड में भी सब कुछ ठहर चुका है। एहतियात के तौर पर फिल्मों की शूटिंग री शेड्यूल की गई है, शो बंद हैं। ऐसे में बॉलीवुड, पॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी घरों में रहकर अपने अपने तरीके से क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। कुछ सेलिब्रिटी योग और वर्कआउट कर अपनी इम्युनिटी बढ़ा रहे हैं, तो कई इस विश्वव्यापी महामारी के संक्रमण बचने के लिए सोशल मीडिया के जरिए मैसेज, वीडियो से लोगों को अलर्ट रहने व पॉजिटिविटी का संदेश दे रहे है। भास्कर सिटी लाइफ रिपार्टर मनप्रीत कौर ने फोन पर इनसे बात की। लुधियाना-मुंबई में रह रहे इन सितारों ने शेयर किए अपने अनुभव...।

एक्स्ट्रा टाइम में बनाया डायोरामा

एक्टर अभिनव शुक्ला ने कहा कि उन्होंने इस लॉकडाउन के दौरान डायोरामास बनाने का फैसला किया, जो बेसिकली रियल दिखने वाले मिनिएचर्स हैं। उन्होंने एक मिनिएचर ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर टिश्यू रोल डिलिवर करता हुआ बनाया है। इसके अलावा वह अपनी वाइफ रुबिना एक साथ घर के काम में भी सहयोग कर रहे हैं।

घर में कुकिंग, नए एक्सपेरिमेंट्स


एक्टर अंशुल भाटिया ने कहा कि वह लॉकडाउन से पहले ही मुंबई से लुधियाना आए थे। एक पंजाबी फिल्म और सीरियल के लिए हाल ही में सलेक्ट हुए। अब जब वह फैमिली के साथ हैं तो खूब मस्ती हो रही हैं। कुकिंग का शौक है, तो वाइफ निधि के साथ हर रोज कुकिंग में नए नए एक्सपेरिमेंट्स कर रहे हैं।

डेढ़ घंटे मेडिटेशन, घर में रह हो रही बिल्लो के साथ मस्ती

एक्टर अमनदीप सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से घर में डेली डेढ घंटा मेडिटेशन करते हैं, जिससे एनर्जेटिक रहते हैं। मुंबई में हैं तो फैमिली के साथ भी वीडियो कॉल कर टाइम बिता रहे हैं। बेहतरीन फिल्में देख रहे हैं जिससे खुद को ग्रो कर सकें। घर में अपनी पेट कैट बिल्लो के साथ मस्ती करते हैं, जो बहुत खुश है क्योंकि उसे पूरा समय मिल रहा है। नेचर रिकवर कर रहा है तो घर की बालकनी में बैठकर काफी सुकून महसूस होता है। बुक रीडिंग के अलावा पियानो बजा रहे हैं। वह घर में रहकर भी खुद को पूरी तरह बिजी रख रहे हैं। इसके अलावा वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी स्क्रिप्ट रीडिंग कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना से सुरक्षित रहने के साथ ही इस समय में अपने साथ समय बिता खुद को ग्रो करने का मैसेज दिया।

फैमिली को टाइम, वीडियो से लोगों को दे रहे संदेश

पंजाबी फिल्मों के जाने-माने कॉमेडी कलाकार जसविंदर सिंह भल्ला ने कहा कि वह एक तरफ जहां अपने फॉर्म हाउस में फैमिली को पूरा समय दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपने चुटिले अंदाज में वायरस के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को स्थिति से घबराने की बजाय, घर पर रहकर अपने आपको वायरस से सुरक्षित रखना चाहिए। यह वक्त फैमिली और खुद को समय देने का है। घर रहकर हर नागरिक अपना फर्ज देश के प्रति पूरा कर सकता है। उन्होंने कहा कि अब ये कहावत बदल गई हैं कि जे जौंदे रहे ता मिलांगे लख बारी। इस टाइम का मंत्र है, जे मिलांगे ते पक्का मरांगे इस बारी। इसलिए अपने अपने घर में रहें।

पूजा से दिन की शुरुआत, फिर पॉजिटिव मैसेज फैला रहे


एक्टर और सिंगर अरुण बख्शी ने कहा कि दिन की शुरुआत पूजा पाठ से करता हूं। घर में रहकर सोशल मीडिया के जरिए पॉजिटिविटी फैला रहे हैं, क्योंकि इस वायरस की वजह से पूरी दुनिया काफी निराशा में है। हर कोई डरा हुआ। इसके अलावा जब सब घर में हैं तो आपस में एक दूसरे का सहयोग भी करते हैं, क्योंकि घर में तो स्टारडम साइड में होता है। हम सब एक साथ बैठकर हंसी मजाक करते हैं। यह समय फैमिली टाइम है, जिसे सभी को खुलकर एंज्वॉय करना चाहिए। भगवान को याद करें और देश में अमन की दुआ करें। इसके साथ ही डेली न्यूज से कोरोना को लेकर अपडेशन ले रहे हैं। दोस्तों के साथ फोन पर बात करते हैं। एक सिंगल ट्रैक मन इस लॉकडाउन के बाद रीलिज करने वाले हैं, जिसे सुनैना दुबे एक्टिंग करती नजर आएंगी और मंगेश पंवार डायरेक्टर हैं।

पहले वक्त न था, अब टाइमपास के लिए टीवी और बुक रीडिंग


एक्ट्रेस निर्मल रिशी ने कहा कि वैसे तो बिजी शेड्यूल रहता है अब जब कोरोना वायरस की वजह से घर में रहना पड़ रहा है तो कोशिश है कि खुद के साथ समय बिताया जाए। रोजाना पाठ करती हूं। हेल्दी डाइट ले रही हैं। टीवी देखकर एंटरटेन होती हैं और बुक रीडिंग करती हैं, ताकि खुद को बिजी रख सकें। उन्होंने कहा कि यह बहुत अहम है कि सोशल इंटरेक्शन कम से कम कर दिया जाए। हर किसी को सेल्फ क्वारेंटीन कर लेना ही समय की जरूरत है। हमें वायरस को रोकने के लिए खुद को धीमा करने की जरूरत है। इससे ही सभी लोग सुरक्षित और स्वस्थ रह पाएंगे। बस इस समय में दिहाड़ीदार लेबर चिंता सताती हैं, उनके लिए सरकार को जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। यह समय बहुत ज्यादा गंभीर हैं और हम सभी को साथ मिलकर अपनी और एक दूसरे की सुरक्षा करने और सावधानियां बरतने की जरूरत है।

सिटी सेलिब्रिटी एट होम कुछ अच्छा करोना...

14 अप्रैल तक कंप्लीट लॉकडाउन और नॉर्मल दिनों में सर्वाधिक बिजी रहने वाले सेलिब्रिटी। जाहिर है कि शहर के रहने वाले बॉलीवुड-पॉलीवुड के सितारे भी अपने घरों में हैं। ऐसे में पढ़िए- ये सब कैसे अपना क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं...

लुधियाना | शुक्रवार, 27 मार्च, 2020

03



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Khanna News - bollywood pollywood stars at home to defeat corona giving messages to rescue
Khanna News - bollywood pollywood stars at home to defeat corona giving messages to rescue
Khanna News - bollywood pollywood stars at home to defeat corona giving messages to rescue
Khanna News - bollywood pollywood stars at home to defeat corona giving messages to rescue


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vOzDHc
via
कोरोना को हराने को घर में सिटी के बॉलीवुड-पॉलीवुड सितारे, बचाव को दे रहे मैसेज कोरोना को हराने को घर में सिटी के बॉलीवुड-पॉलीवुड सितारे, बचाव को दे रहे मैसेज Reviewed by Dibyendu on 19:37 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.