Breaking News

test

हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया


बठिंडा|बीबी वाला रोड पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास रात्रि 8 बजे एक एक्टिवा सवार व्यक्ति अचानक पशु से टकराकर बुरी तरह घायल हो गया और एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही सहारा जन सेवा वर्कर संदीप गिल, मनीकरन शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर अवस्था में घायल एक्टिवा सवार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल एक्टिवा सवार की शिनाख्त मनोज कुमार पुत्र सतपाल टीचर कॉलोनी बठिंडा के तौर हुई। गोपाल नगर में एक युवक सड़क पर पैदल जा रहा था। इस दौरान सड़क के बीच सीवरेज के मेनहोल का ढक्कन खुला होने के कारण युवक अचानक सीवरेज के मेनहोल गिर गया। जिस कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना प्राप्त होते ही सहारा जन सेवा वर्कर संदीप गोयल, हर्षित चावला मौके पर पहुंचे और घायल मनीष कुमार वासी गोपाल नगर को अस्पताल पहुंचाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wM5yZs
via
हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया Reviewed by Dibyendu on 19:10 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.