Breaking News

test

पूर्व सीएम, राजनेता व सिविल अफसरों की सुरक्षा में कटौती


पंजाब में कोरोना वायर (कोविद-19) के प्रकोप के चलते राज्य में अहम व्यक्तियों की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल की संख्या में कटौती की गई है। ऐसा पुलिस फोर्स को और संगठित व मजबूत करने के इरादे से किया गया है। इस संबंध में पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता के निर्देश पर एडीजीपी (सिक्योरिटी) पंजाब ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी भेज दिए हैं। जिन महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा में कटौती की गई है, में धार्मिक, राजनीतिक नेता, न्यायिक व कार्यकारी अधिकारी, पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधाीश, रजिस्ट्रार और राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात ज्यडिशियल अधिकारी भी शामिल हैं। कुल 166 वीआईपी की सुरक्षा में लगी नफरी में से कटौती कर जुटाए 264 पुलिस कर्मियों से अब कर्फ्यू से संबंधित सेवाएं ली जाएंगी। जिनकी सुरक्षा में की गई कटौती पूर्व मुख्यमंत्री रजिन्द्र कौर भट्ठल के पास पहले 30 सुरक्षा कर्मी हैं। अब उनके पास 26 सुरक्षा कर्मी रहेंगे। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के प्रधान पंचानंद गिरी के सुरक्षा में अब 20 कर्मी रहेंगे। डेरा ब्यास की सुरक्षा में 64 के बजाए अब 54 कर्मी तैनात रहेंगे। नूरमहल डेरा की सुरक्षा में अब केवल 30 कर्मी रहेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों जतिन्द्र सिंह औलख और एसएसपी मानसा नरेंद्र भार्गव के पास पहले 17-17 सुरक्षा कर्मी थे। अब उनकी सुरक्षा में भी कटौती की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39k5SMg
via
पूर्व सीएम, राजनेता व सिविल अफसरों की सुरक्षा में कटौती पूर्व सीएम, राजनेता व सिविल अफसरों की सुरक्षा में कटौती Reviewed by Dibyendu on 19:07 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.