Breaking News

test

ऑनलाइन पढ़ाई करवाने की बजाय जरूरतमंदों के लिए खाने का प्रबंध करना जरूरी : डीटीएफ


डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट का कहना है कि लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से सहमे हुए हैं जबकि शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार आए रोज नए फरमान जारी करके अध्यापकों को हिदायतें जारी कर रहे हैं। प्रधान रेशम सिंह, प्रांतीय सचिव जसविंदर सिंह, प्रांतीय कमेटी मेंबर नवचरणप्रीत ने मुख्यमंत्री से ऐसे नाजुक दौर में शिक्षा सचिव को ऐसे आदेश जारी करने की बजाय पंजाब के स्कूलों में पढ़ रहे 15 लाख विद्यार्थियों के पौष्टिक भोजन का प्रबंध कराने मांग की है। जिला सचिव बलजिंदर सिंह, उपप्रधान गुरप्रीत सिंह, जिला वित्त सचिव बलविंदर शर्मा ने कहा कि संगठन के सर्वेक्षण के अनुसार समान्य हालात में 66 प्रतिशत विद्यार्थी घर की तंगहाली के कारण भूखे पेट स्कूल पढ़ने आते थे जहां मिड डे मील में उन्हें भरपेट भोजन मिलता है। संगठन के नेता भोला राम, रतनजोत शर्मा, भूपिंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, राजविंदर सिंह ने कहा कि शिक्षा सचिव स्कूलों में ऑनलाइन दाखिला करने व पढ़ाई करवाने की हिदायत जारी कर रहे हैं लेकिन अभी जरूरतमंदों के लिए खाने का प्रबंध करना जरूरी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UMyVCV
via
ऑनलाइन पढ़ाई करवाने की बजाय जरूरतमंदों के लिए खाने का प्रबंध करना जरूरी : डीटीएफ ऑनलाइन पढ़ाई करवाने की बजाय जरूरतमंदों के लिए खाने का प्रबंध करना जरूरी : डीटीएफ Reviewed by Dibyendu on 19:34 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.