Breaking News

test

यूनाइटेड के वालंटियरों ने किया खूनदान


थैलेसीमिया पीड़ित मरीज के लिए खूनदान किया

बठिंडा| रेडक्रॉस सोसायटी की प्रेरणा और सहयोग से सिविल अस्पताल में स्थित सरकारी ब्लड बैंक में खून की कमी को देखते हुए यूनाईटेड वेलफेयर सोसायटी के वालंटियरों की ओर से खूनदान किया गया। रेडक्रॉस सचिव दर्शन कुमार बांसल की तरफ से मिले संदेश के अनुसार स्थानीय सरकारी ब्लड बैंक में जरूरी ब्लड ग्रुपों की जरूरत पड़ने पर 21 यूनिट खून दान किया गया। खूनदानियों की हौंसला अफजाई के लिए यूनाईटेड वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक विजय भट्ट और रेडक्रॉस सोसायटी के फस्ट एड ट्रेनर नरेश पठानिया पहुंचे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक में कुछ ब्लड ग्रुप की कमी के चलते खूनदान करवाया गया। खूनदानियों का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि खूनदानी एक आवाज पर अपनी बाजुएं खूनदान के लिए आगे रखते हैं। ब्लड बैंक अधिकारी डाॅ.करिश्मा और टेक्नीशियन बलदेव सिंह रोमाणा ने भी संस्था वर्करों का इमरजेंसी के दौरान की जा रही खूनदान सेवा के लिए आभार प्रकट किया।

बठिंडा| शहीद जरनैल सिंह मैमोरियल वेलफेयर सोसायटी की ओर से थैलेसीमिया पीड़ित मरीज के लिए खून उपलब्ध करवाया। संस्था के प्रधान अवतार सिंह गोगा ने बताया कि इन दिनों ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए सोसायटी मेंबर इकबाल सिंह ने सिविल अस्पताल के सरकारी ब्लड बैंक में पहुंचकर थैलेसीमिया पीड़ित मरीज के लिए रक्तदान किया। इस मौके सोसायटी मैंबर नन्नू, रवि, हैपी बांसल और करन अरोडा उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bathinda News - united volunteers donated blood
Bathinda News - united volunteers donated blood


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UyEfuU
via
यूनाइटेड के वालंटियरों ने किया खूनदान यूनाइटेड के वालंटियरों ने किया खूनदान Reviewed by Dibyendu on 19:10 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.