Breaking News

test

शराब बेचने के शक में ठेका इंचार्ज पर हमला


गांव हाकम सिंह वाला में शराब बेचने के शक में गांव के कुछ लोगों ने शराब ठेकाें के इंचार्ज पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने ठेका इंचार्ज से मारपीट करने के बाद उसकी गाड़ी का शीशा ताेड़ दिया। थाना दयालपुरा पुलिस ने पीड़ित शराब ठेकेदार के इंचार्ज के बयानों पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। दयालपुरा पुलिस को दी शिकायत में भगता भाईका के रहने वाले कमलप्रीत सिंह ने बताया कि वह शराब ठेकों का इंचार्ज है। 29 मार्च को वह गांव हाकम सिंह वाला में स्थित शराब के ठेकों कसे चेक करने के लिए अपनी गाड़ी में सवार होकर गया था। जब वह गांव हाकम सिंह वाला के पास पहुंचा गांव के रहने वाले हरविंदर सिंह, जगसीर सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरमीत सिंह व छह अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी को बीच रास्ते में घेर लिया और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसकी गाड़ी के साथ भी तोड़ फोड़ की। उसने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। शिकायतकर्ता का कहना था कि आरोपियों को इस बात का शक था कि ठेके बंद होने पर वह शराब बेच रहा है। इसी बात पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yma9lA
via
शराब बेचने के शक में ठेका इंचार्ज पर हमला शराब बेचने के शक में ठेका इंचार्ज पर हमला Reviewed by Dibyendu on 19:34 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.