Breaking News

test

श्री शिव शक्ति सेवा मंडल ने लंगर का एलान किया


कोरोना महामारी के चलते एहतियात के तौर पर जहां कर्फ्यू के दौरान लोगों को घरों में रहना पड़ रहा है। जिसके लिए शहर की समाजसेवी संस्थाओं की ओर से प्रशासन अाैर लोगों के सहयोग के साथ जरूरतमंद परिवारों तक खाने पीने का सामान अाैर राशन मुहैया करवाया जा रहा है। जिसके चलते भारत स्तर पर श्री शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से अलग-अलग शहरों में अपने जरूरतमंद लोगों के लिए लंगर अाैर सहायता देने का एलान किया गया है। दल के केंद्रीय सरपरस्त राजेश बिहारी बिल्ला, प्रधान काका बोड़ावालिया, पूर्व प्रधान करमजीत सिंह माघी, कौंसलर विवेक जलान ने बताया कि एसएसपी मानसा डाॅ. नरिंदर भार्गव की प्रेरणा से एसडीएम आदित्य डेचलवाल, डीएसपी जसपिंदर सिंह ओर ठेकेदार गुरपाल सिंह के योग नेतृत्व में हजारों जरूरतमंदों को राशन के पैकेट बांटे गए वहा दल की मेन ब्रांच सुजानपुर यूपी, दिल्ली के अलावा पंजाब के सुनाम, खनौरी अाैर अमृतसर में जरूरतमंद लोगों को पैकेट बांटे गए।

उन्होंने बताया कि यह संस्था विगत 34 साल से श्री अमरनाथ जम्मू कशमीर यात्रा दौरान लाखों लोगों के लिए भंडारा लगाती आ रही है के अलावा समय-समय कुदरती आफत के दौरान लोगों की मदद करती आ रही है। उन्होंने कहा कि यह संस्था कुदरती आफत दौरान मदद करती आ रही है। इस मौके पर नगर कौंसिल प्रधान बलविंदर काका कोच, सतीश पटवारी, गौरव बांसल, करन कुमार आदि मौजूद थे।

बठिंडा| लोगों की भूख मिटाने के लिए गुरुद्वारा सिंह सभा के सेवादार दिन-रात लंगर बांट रहे हैं। इसी दौरान सेवादार हरजीत सिंह, सुखवंत सिंह हरजिंदर, हैप्पी मनप्रीत सिंह, प्रदीप पलटा, जसकरण, हरपिंदर सिंह।

गुरुद्वारा सिंह सभा के सेवादारों ने लोगों को लंगर बांटा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bathinda News - shri shiv shakti seva mandal announced the langar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33YVV5M
via
श्री शिव शक्ति सेवा मंडल ने लंगर का एलान किया श्री शिव शक्ति सेवा मंडल ने लंगर का एलान किया Reviewed by Dibyendu on 19:10 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.