अफगान सिख भारत आए ताे एसजीपीसी पुनर्वास करेगी
अमृतसर | अफगानिस्तान में गुरुद्वारे पर हमले के बाद समुदाय के दूसरे लाेगाें को देश छोड़ने के लिए मिल रही धमकियों काे देखते हुए एसजीपीसी ने कहा है कि अफगान सिखों के भारत आने पर समिति उनके पुनर्वास के सभी प्रबंध करेगी। एसजीपीसी के प्रधान भाई गोविंद सिंह लोंगोवाल ने शनिवार को कहा कि अफगानी सिख बच्चों की शिक्षा और योग्यता अनुसार रोजगार का भी प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से भी अफगान सिखों की मदद के लिए कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को एक लाख रुपए और घायलों को पचास हजार दिए जाएंगे।
एम्सटर्डम | अफगानिस्तान के काबुल में गुरुद्वारे में बुधवार को हुए हमले की साजिश के पीछे पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी आईएसआई हो सकती है। यह दावा यूरोपीय थिंक टैंक ईएफएसएएस ने किया है। थिंक टैंक का मानना है कि सिख अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने में पाक की रुचि ज्यादा है, क्योंकि भारत से जुड़े अफगान आतंकियों को इस हमले से ज्यादा कुछ हासिल नहीं होने वाला है। अफगान खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख और थिंकटैंक से जुड़े अमरुल्ला सालेह का मानना है कि अफगानिस्तान में अातंकी संगठन आईएस की सक्रियता वास्तविक नहीं है। यह किसी पड़ोसी देश की खुफिया एजेंसी की चाल हाे सकती है। हमले में एक बच्चे सहित 25 सिख मारे गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WOv8aG
via
गुरुद्वारा हमले में आईएसअाई का हाथ संभव: यूरोपीय थिंक टैंक
Reviewed by Dibyendu
on
19:07
Rating:
No comments: