लुधियाना| जालंधर बाईपास सब्जी मंडी में लोगों की लाइनें बनवा रहे सोशल वर्कर को एडीसीपी ने डंडों से पीटा। पीड़ित मुकेश मित्तल ने इसकी शिकायत ऑनलाइन सीपी से की और इंसाफ की गुहार लगाई। सोशल वर्कर मुकेश ने बताया कि वो शनिवार सुबह 4.30 बजे वो मंडी से सब्जी खरीदने गए, ताकि गरीबों में बांट सकें। इस दौरान उन्होंने देखा कि वहां लोग सटकर खड़े थे। उन्होंने लाइन बनवानी शुरू की, लेकिन जब कंट्रोल न हुआ तो उन्होंने पुलिस को शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि एक एडीसीपी आए और डंडे से पीटा। फिर थाना सलेमटाबरी में बंद कर दिया। कुछ देर बाद वो एडीसीपी दोबारा आए और फिर उन्हें पीटा। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया, लेकिन वो और उनका परिवार दोनों ही सहमे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WMgTDs
via
समाजसेवी को एडीसीपी ने पीटा
Reviewed by Dibyendu
on
19:37
Rating:
No comments: