सब्जी मंडी, केमिस्ट, करियाना शाॅप में नहीं टूट रही लोगों की भीड़, काउंटर सेल जारी, डोर टु डोर सुविधा कागजों में सिमटी
करोना वायरस से संक्रमित लोगों के आंकड़े देश में बढ़ रहे हैं, पर भगवान का शुक्र है कि खन्ना शहर अौर इसके आसपास के इलाके में अभी कोई भी संक्रमित केस नहीं मिला है। भारत सरकार अौर पंजाब की सरकार ने लाक डाउन व क्रफ्यू लगाकर लोगों को घरों में बैठाते हुए जरूरत का समान डोर टू डोर सप्लाई करने का प्रबंध किया है। लेकिन खन्ना में डोर टो डोर सप्लाई की व्यस्था पूरी तरह फेल ही दिख रही है। ना तो सब्जी मंडी में लगने वाले जमावड़े पर कोई कंट्रोल है, ना ही राशन की दुकानों अौर ना ही कैमिस्ट शाप पर लगने वाली लोगों की भीड़ को रोका जा रहा है। शहर के दुकानदार लोगों द्वारा बार बार फोन करने के बावजूद डोर टो डोर सप्लाई ना कर लोगों को घरों से निकलने को मजबूर कर रहे हैं। कुल मिलाकर कहें तो गलत नहीं होगा कि खन्ना में कफ्यू बुरी तरह से फेल होता दिखाई दिया है। उधर, प्रशासन की ओर से जारी किए गए हेल्पलाईन नंबर भी फ्लाप साबित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से दिए गए हेल्पलाईन नंबरों को कोई उठाने को तैयार नहीं।
समराला, माछीवाड़ा में जरूरी वस्तुओं की कालाबाजरी, वसूल रहे दोगुने दाम
समराला/माछीवाङा साहिब| समराला अौर माछीवाड़ा इलाके में प्रशासन ने लाईसेंस बनाकर खाने के समान की आपूर्ति बनाने की कोशिश तो की है। लेकिन समान से घर भरने के चक्कर मे बढ़ी डिमांड से खाने वाले समान की कीमतों में बढोतरी हो गई है। बजार में आटे की थैली 230 वाली खुदरा में 280 के आस-पास पहुंच गई, दालों की हालात भी ऐसी ही है 75 से 80 तक थोक भाव वाली मुंगी दाल 110 के थोक भाव जबकि खुदरा मे 120 का आंकड़ा पार कर रही है। छोले की दाल जो पहले थोक भाव 50 से 55 थी अब खुदरा मे 80 रुपये बिक रही हैं। सरसों का तेल 85 से 90 वाला 110 के आस-पास पहुंच गया है। कैमिस्टों ने दवाअों पर दी जाने वाली प्रिंट रेट से 10 से 20 प्रतिशत की छूट गायब कर दी है। सब्जियों में गोभी के आज के थोक भाव 10 से 12 प्रति किलो, मटर कल 15 के मुकाबले 30 रुपये, हरी मिर्च ने तेजी पकड़ी 150 से 160 रुपये, आलू 15 से 18 थोक भाव रहें हालांकि प्रशासन अभी तक सब्जी की काला बजारी रोकने में सफल रहा लेकिन सब्जी बेचने वाले लाइसेंस धारक इस सफ़लता पर पानी फेर रहे हैं। 10 से 12 वाली गोभी 40 रुपये, मटर 60 रुपये जबकि आलू 25 से 30 रुपये लोगों को मिल रहा है। एसडीएम संदीप सिंह ने बताया कि डोट टू डोर सुविधा की पालना करने संबंधी शिकायतें मिली है। आज ही तमाम विभागों के अधिकारियों की बैठक बुला ली गई है। डोर टो डोर सुविधा को सुचारू करने की रणनीति बनाई जा रही है। शनिवार से नियमों से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती की जाएगी।
शहर के एंट्री प्वाइंट तो सील लेकिन भीतरी इलाकों में नहीं है कोई कंट्रोल
क्रफ्यू के पांचवे दिन ही लोगों को कंट्रोल करने में पुलिस सुस्त होती नजर आ रही है। शहर के अधिकांश भीतरी चौराहों अौर भीतरी इलाकों में लोगों की भीड़ निकल रही है लेकिन पुलिस का इस पर कोई कंट्रोल नहीं है। इक्का दुक्का पुलिस मुलाजिम उन्हें रोकने के लिए पहुंचते हैं पर उनके जाते ही लोग फिर से घरों से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि इलाके के प्रमुख एंट्री प्लाईट सील किया गया जिससे बाहर से किसी की एंट्री ना के बराबर है, पर भीतरी इलाकों में स्थिति कंट्रोल में ना होना लाक डाउन को फेल कर रहा है।
करियाना सामान का हब माने जाने वाले रेलवे रोड पर, केमिस्ट शाॅप के बाहर और सब्जी मंडी, उसके आसपास के इलाके में लोगों की लगी रही भीड़।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xwJuSq
via
सब्जी मंडी, केमिस्ट, करियाना शाॅप में नहीं टूट रही लोगों की भीड़, काउंटर सेल जारी, डोर टु डोर सुविधा कागजों में सिमटी
Reviewed by Dibyendu
on
19:37
Rating:
No comments: