Breaking News

test

डिस्ट्रीब्यूटर नहीं बनवा रहे हैं कर्फ्यू पास, दुकानों तक सप्लाई कैसे होगी

चंडीगढ़.प्रशासन ने शहर में 984 ग्राॅसरी शाॅप तो खुलवा दी लेकिन रिटेलर तक सामान सप्लाई करवाने वाले केवल चार डिस्ट्रीब्यूटर ही शनिवार काे गाड़ियों के कर्फ्यू पास बनवाने पहुंचे। बाकी के डिस्ट्रीब्यूटर पास लेने नहीं गए। ऐसे में ज्यादातर रिटेलर शाॅप्स पर आटा, चावल, दालें, सरसाें तेल, रिफाइंड ऑयल, सर्फ, साबुन, चीनी, साॅस, जैम, हल्दी, मिर्च, मसाले, नमक, बिस्कुट और नमकीन तक नहीं रहे हैं। वहीं, आटा सप्लाई देने वाले किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर ने कर्फ्यू पास नहीं बनवाया है। ऐसे में जिन दुकानदाराें के पास ब्रांडेड कंपनियाें के कुछ बैग बचे हैं उन्हाेंने 50 से 60 रुपए महंगा कर दिया।


चंडीगढ़ रिटेलर करियाना एसाेसिएशन के प्रेसिडेंट राजिंद्र जैन का कहना है कि जब ग्राॅसरी शाॅप वाले प्रशासन से परमिशन ले रहे थे तभी डिस्ट्रीब्यूटर्स काे भी अपनी गाड़ियां चलाने के लिए कर्फ्यू पास बनवाने चाहिए थे। मगर डिस्ट्रीब्यूटर बाहर ही नहीं निकले। तीन-चार दिन दुकानें खाेली हाे गए हैं। शनिवार काे चार डिस्ट्रीब्यूटर प्रशासन के पास गाड़ियों के कर्फ्यू पास लेने पहुंचे थे। जैन का कहना है कि शहर की दुकानाें पर ज्यादातर चक्की का आटा पंजाब से आता है, पंजाब में भी कर्फ्यू लगा हुआहै वहां से भी आटा नहीं आरहा है, जिनके पास ब्रांडेड कंपनियाें के 50 -10 थैली अाटा थी वह तीन दिनाें में बिक गई है। क्याेंकि रिटेलर के पास आटा की खतप कर्फ्यू के दाैरान ज्यादा ही हाे रही है।

दिल्ली से ही कम सप्लाई हो रही
रिटेलर एसाेसिएशन के अशाेक गर्ग और महेश गाेयल का कहना है कि ग्राॅसरी शाॅप्स पर दालें ग्रेन मार्केट के हाेलसेलर से आरही हैं लेकिन हाेलसेलर के पास भी दिल्ली की मंडी से दाले पहुंचती हैं। वहां से भी कम ही सप्लाई हाे रही है। इसके अलावा हर व्यक्ति काे घराें में चावल, सरसाें ऑयल, रिफाइंड ऑयल, सर्फ , साबुन , चीनी, साॅस, जैम , हल्दी, नमक, मसाले, मिर्च , बिस्कुट और नमकीन की जरूरत रहती है। इसी की खरीद ज्यादा हाेती है। अगर रविवार काे डिस्ट्रीब्यूटर से सामान नहीं आया ताे ज्यादातर दुकानदाराें काे बंद करने की नाैबत अा जाएगी। कमिश्नर केके यादव का कहना है कि डिस्ट्रीब्यूटर काे भी पास आकर लेने चाहिए। शनिवार काे कई डिस्ट्रीब्यूटर पास लेकर गए हैं। वे शहर की ग्राॅसरी शाॅप पर सप्लाई देने लगेंगे। अगर किसी अाैर डिस्ट्रीब्यूटर काे पास लेना है ताे मेरे पास अा जाए।

कर्फ्यू पास के लिए प्रशासन की वेबसाइट पर करें अप्लाई

कर्फ्यू के दौरान हालांकि, अभी तक तो ज्यादा शक्ति नहीं दिखी है लेकिन अब अगर आपको कर्फ्यू पास या शहर में कहीं आने जाने के लिए पास की जरूरत है तो किसी भी सरकारी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं है इसके लिए आपको चंडीगढ़ प्रशासन की वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। अप्रूवल भी ऑनलाइन मिलेगी। इसके बाद आप खुद ही इसका प्रिंट निकाल कर रख सकते हैं यह वैलिड होगा। जैसे करियाना शॉप्स में काम करने वाले लोग या फिर दूसरी जरूरी चीजें जैसे दवाइयां और सब्जियां बेचने वालों को दिक्कत न हो इसलिए यह सिस्टम शुरू किया गया। साथ ही जिनको बहुत जरूरी कहीं आना जाना है वे पास के लिए डिप्टी कमिश्नर ऑफिस या यूटी सेक्रेटेरिएट पहुंच रहे थे, इसके चलते हैं वहां पर लगातार भीड़ एकत्र हो रही थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेक्टर-26 मंडी में किराना सामान डिलीवर करते लोग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ygZPeA
via
डिस्ट्रीब्यूटर नहीं बनवा रहे हैं कर्फ्यू पास, दुकानों तक सप्लाई कैसे होगी डिस्ट्रीब्यूटर नहीं बनवा रहे हैं कर्फ्यू पास, दुकानों तक सप्लाई कैसे होगी Reviewed by Dibyendu on 18:40 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.