Breaking News

test

गांवों मेंे बाहर वालों की एंट्री बंद, टीमें दे रही पहरा


कोरोना वायरस से जंग में शासन-प्रशासन को लोगों को घर में रहने के लिए समझाने में तमाम मुश्किलें पेश आ रही हैं। वहीं, जिले कुछ गावों ने अच्छी पहल की है। इन्होंने बाहर से आने वाले लोगों के लिए गांव के रास्ते बंद करने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि गांव और घर से लोग बेमतलब बाहर न निकले। कैन्ड गांव के सरपंच बलदेव सिंह ने बताया कि लुधियाना-मलेरकोटला रोड पर पड़ते गांव में उन्होंने कोरोना से लड़ने की हरसंभव तैयारी की है। उनके गांव में 250 से ज्यादा परिवार हैं। इन सबकी सुरक्षा गांव वासियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने गांव के प्रभावशाली लोगों के साथ मिलकर गांव को लगते सभी चार रास्ते बंद कर दिए हैं। इनमें 2 हाईवे पर लगते हैं, जोकि बांस लगाकर बंद किए गए हैं। ये सिर्फ मेडिकल या किसी अन्य एमरजेंसी में ही खोले जा रहे हैं। गांव में उन्होंने राशन दवाई और रोजमर्रा की जरूरत वाली चीजों का सारा प्रबंध लोगों के लिए गांव में ही करवा दिया है, जोकि उन्हें उनके घर पर ही मिल जाता है।

गांव के नंबरदार प्रदीप सिंह ने बताया कि बाहर से कोई भी अंदर नहीं आ सकता। इसके लिए उन्होंने गांव के युवकों की टीम गुरवंत सिंह के नेतृत्व में बनाई है। इसमें 20 लोग शामिल हैं, जो गांव के प्रवेश द्वारों पर बदल-बदल कर ड्यूटी करते हैं। वे लोग लगातार गांव में भी घरों को सेनेटाइज करने और मास्क पहनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

गांव कैन्ड के एंट्री गेट बंद करने के लिए बांस लगाते सरपंच और लोग।

राशन, सब्जी, दूध और दवाइयां घर तक पहुंचा रहे

गांव आलमगीर में भी कुछ ऐसे ही इंतजाम किए गए हैं। गांव के सरपंच रवि गरेवाल ने बताया कि उनके गांव में 800 घर हैं। उनके गांव को 6 रास्ते लगते हैं और ये सभी उन्होंने लोगों से मिलकर बंद कर दिए हैं। इसके पीछे उनका उद्देश्य कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति उनके गांव न आए और न ही कोई वायरस लेने बाहर जाए। 25 युवाओं की टीम जीत गरेवाल की अगुवाई में बनाई है। इसमें रिशी ग्रेवाल, सनी, रवि सेखों, परमवीर, तरना, तारी, विक्की और निर्भय शामिल हैं, जो यहां पहरा देती है और ख्याल रख रही है। राशन, सब्जी, दूध और दवाइयों की व्यवस्था घर बैठे ही लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही है। जीत ने बताया कि गांव में हर तीसरे दिन सेनेटाइजेशन भी करवा रहे हैं। बता दें कि गांव झम्मट और लुधियाना-डेहलों रोड पर भी कुछ जगह ऐसे ही रोक के लिए युवा देखे गए, जो बिना कारण से लोगों को आने-जाने पर रोकते हुए देखे गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ludhiana News - entry of outsiders in villages closed teams guarded
Ludhiana News - entry of outsiders in villages closed teams guarded


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UqA1Fr
via
गांवों मेंे बाहर वालों की एंट्री बंद, टीमें दे रही पहरा गांवों मेंे बाहर वालों की एंट्री बंद, टीमें दे रही पहरा Reviewed by Dibyendu on 19:37 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.