खन्ना| कोरोना वायरस की खतरे की घंटी के बीच लाक डाउन अौर क्रफ्यू के बीच राधा स्वामी सत्संग घर डेरा ब्यास ने जरुरतमंदों की मदद के लिए पहलकदमी करते हुए खाना मुहैया करवाना शुरू कर दिया है। एसडीएम के साथ मीटिंग के बाद खन्ना ब्रांच की अोर से शहर के सभी 33 पार्षदों को पैक्ड खाना मुहैया करवाया है वहीं जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाने वाली संस्थाअों को भी खाना पहुंचाया जा रहा है। डेरा ब्यास खन्ना ब्रांच की तरफ से कुछ फोन नंबर जारी किए गए हैं जिन पर जरूरतमंद परिवार संपर्क कर सकते हैं। जरुरतमंदों को दिन में तीन बार सुबह छह बजे, दोपहर 12 बजे और शाम को 6 बजे भोजन मुहैया करवाया जा रहा है। उधर, एसएसपी हरप्रीत सिंह की अगुवाई में एसपी जगविंदर सिंह चीमा, डीएसपी तिरलोचन सिंह, डीएसपी सुरजीत सिंह धनौआ, डीएसपी राजन परमिंदर सिंह, एसएचअो कुलविंदर सिंह, एसएचअो हरविंदर सिंह, एसएचअो बलजिंदर सिंह, इंस्पेक्टर अजीत पाल, सीआईए इंचार्ज विनोद कुमार की टीमों ने 700 जरूरतमंदों परिवारों तक खुद पहुंच कर राशन उपलब्ध करवा रही हैं। इसके अलावा शहर के अधिकतर पार्षदों ने अपने स्तर पर जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाना शुरू कर दिया है। वहीं शहर की समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि भी लोगों की मदद को आगे आ रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QSNWSr
via
राधा स्वामी डेरा डोर टु डोर पैक्ड खाना तो पुलिस जरूरतमंदों तक पहुंचा रही राशन
Reviewed by Dibyendu
on
19:37
Rating:
No comments: