Breaking News

test

नतीजे घोषित करने के निर्देश की निंदा


डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने शिक्षा सचिव की ओर से स्कूल मुखियाओं को सालाना नतीजे घोषित करने के निर्देशों की निंदा की है। प्रदेश प्रधान दविंदर सिंह पूनिया, महासचिव जसविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अश्विनी अवस्थी व वरिष्ठ उपप्रधान विक्रमदेव सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया महामारी की दहशत में जिंदगी गुजार रही है, वहीं शिक्षा सचिव इन हालातों में संवेदनशील नहीं हैं और ऐसे फरमान जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रिंसिपल, मुखिया के मोबाइल पर पर्सनल मैसेज अथवा ग्रुप मैसेज के जरिए शिक्षा सचिव ने नए दाखिला करने को विद्यार्थियों के अभिभावकों को फोन करने तथा नतीजे घोषित करने के आदेश दिए जा रहे हैं जबकि असलियत यह है कि किसी अकेले के लिए नतीजे घोषित करना संभव नहीं, क्योंकि अनेक स्कूलों में अध्यापक पहले ही परीक्षा व मूल्यांकन ड्यूटी को बाहर गए थे, जिन विषयों के पेपर स्कूलों की अलमारियों में पड़े हैं। पूरे पंजाब में कर्फ्यू की वजह से कोई स्कूल मुखी अथवा अध्यापक उन पेपरों तक पहुंच नहीं सकता, ऐसे में नतीजे जारी करने की संभव नहीं। डीटीएफ ने मांग उठाई कि विभाग को जरूरी हिदायतें वाट्सएप ग्रुप में मैसेज की बजाय अधिकृत पत्रों के जरिए जारी करनी चाहिए। कोरोना वायरस महामारी के चलते रद हुई दसवीं-बारहवीं की परीक्षा संबंधी उतावलापन दिखाते शिक्षा बोर्ड ने भी डेटशीट जारी कर दी है जोकि बेमानी है क्योंकि इस डेटशीट के अनुसार 3 अप्रैल से परीक्षाएं दोबारा शुरू होंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jn3Y2P
via
नतीजे घोषित करने के निर्देश की निंदा नतीजे घोषित करने के निर्देश की निंदा Reviewed by Dibyendu on 19:10 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.