Breaking News

test

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के सदस्यों ने जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया


बठिंडा| शहर में कर्फ्यू दौरान अग्रवाल कॉलोनी वसंत विहार में स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ की ओर से पवन मानी (पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेकेटरी) की अगुवाई में चंदसर बस्ती, अग्रवाल कॉलोनी में भोजन प्रसाद वितरित किया गया। विभिन्न क्षेत्र में ऐसे कई लोग है जिनके पास लंगर नहीं पहुंच रहा है ऐसे लोगों की पहचान करके श्री चैतन्य गौड़ीय मठ द्वारा प्रतिदिन 200 लोगों को भोजन पहुंचाया जाएगा। इस दौरान मठ के सदस्य श्याम सुंदर ने मौके पर मौजूद लोगों को हैंड वाश, साफ-सफाई व मास्क के उपयोग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वहीं पवन मानी ने लोगों से कर्फ्यू का पालन करने व बिना वजह बाजारों में न घूमने की अपील की। जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित करने में मठ के उपप्रधान भूपिंदर कुमार, संजय कुमार, सर्वेश गर्ग, कृष्णमोहन दास, मातादीन आदि ने भरपूर सहयोग दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R0C5BX
via
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के सदस्यों ने जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के सदस्यों ने जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया Reviewed by Dibyendu on 19:10 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.