मुर्गा न बनो, मुर्गे की तरह जागने की जरूरत
ये गैरजिम्मेदाराना रवैया छोड़ें
जगराअाें|लोगांे में कोरोना वायरस को लेकर बिल्कुल खौफ नहीं है। वीरवार को शहर निवासी फिर सड़कों पर सरेआम घूमते नजर आएं। वहीं, पुलिस वाले देखते रह गए। दूसरी अोर सख्त हिदायत के बावजूद भी शहर की लगभग सभी दुकानें खुली हैं। जिसके चलते लोग सामान लेने को एक दूसरे के ऊपर चढ़ते नजर आए। हैरानी तब हुई जब लोगों ने लापरवाही दिखाते हुए अपने मुंह पर न तो माक्स लगाया न किसी ने रूमाल बांध रखा था। बुधवार को पास बनवाने वाले दुकानदार भी अपने कर्मचारियों को दुकान पर बुला कर खोल कर बैठ गए। जबकि सरकार के अादेशों के मुताबिक सभी करियाना स्टोर दूध वाले सब्जी वाले और मेडिकल स्टोर मालिक दुकानें बंद कर टेलीफोन पर आॅर्डर लेकर हर किसी के घर पर सामान छोड़ कर आएंगे। लेकिन दुकानदारों ने पास का गलत इस्तेमाल करते हुए दुकाने खोल कर समान देना शुरू कर दिया। इसका पता चलते ही उच्च अधिकारियों ने तुरंत कारवाई करते हुए दुकानें बंद करवाने का फरमान जारी किया। हरकत में पुलिस कर्मियों ने एक के बाद एक दुकान को बंद करवाना शुरू कर दिया।
सरकार द्वारा आमजन की राहत को जरूरी सामान वाली दुकान मालिकों को कर्फ्यू पास बना दिए। ताकि वह दुकानदार शटर बंद कर दुकान में बैठकर ही फोन पर आॅर्डर लेकर लोगों को घर पर सामान पहुंचाकर आए। लेकिन शहर के कुछ दुकानदारों ने इसका उलटा ही फायदा उठा कर कालाबजारी शुरू कर दी। सब्जियों व दवाइयों के दाम प्रिंट से दाेगुने कर दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QP2NNF
via
जगराओं में नहीं सुधर रहे लोग, ये गलती पड़ सकती है भारी
Reviewed by Dibyendu
on
19:37
Rating:
No comments: