Breaking News

test

कर्फ्यू के दौरान तारें उतार रहे पावरकॉम मुलाजिम घेरे


लुधियाना| कर्फ्यू के दौरान खुद मोहल्ले की गलियों में लटक रही तारें उतारने के लिए पावरकॉम मुलाजिम आए तो लोगों ने हंगामा कर दिया। इलाके के लोगों ने बताया कि अफसरों को अगर किसी के घर की बिजली खराब होने की बात कही जाए तो यह लोग वहां कभी नहीं आते। अब वे कर्फ्यू के बीच में भी इन फालतू कामों को करने के लिए करीब 6 मुलाजिमों के साथ वहां पर पहुंच गए हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि यह लोग वहां से तारें चोरी करने की नीयत से आए। रोष जताते हुए इलाका के लोगों ने मुलाजिमों का घेराव किया और मामले की शिकायत पुलिस को दी। वहीं, मुलाजिमों ने मामले की जानकारी आला अफसरों को दी। खुड्‌ड मोहल्ला के जसप्रीत सिंह जग्गी ने बताया कि शनिवार दोपहर को पावरकॉम मुलाजिम गुरुद्वारा साहिब वाली गली में तारें उतारने लगेे। इसके बाद लोग इकट्ठा हुए और विरोध करने लगे। इस मौके पर उनके साथ जसविंदर सिंह लाली, दविंदर सिंह, इंदर वीर सिंह, जितेंद्र सिंह सचदेवा, अनिल कुमार, साजन, दीपू, राजा, गुरुद्वारा साहिब बाबा दीप सिंह कमेटी के अधिकारी मौजूद थे।

चीमा चौक स्थित बिजली घर के बलविंदर सिंह ने बताया कि उनको शिकायत मिली थी कि खुड्‌ड मोहल्ले की कुछ गलियों में बिजली की तारों के अंदर करंट आ गया है। शिकायत के आधार पर उन्होंने अपने लाइनमैन सुरेंद्र सिंह को प्राइवेट कंपनी के अधिकारियों के साथ मौके पर भेजा था। अब लोगों ने वहां पर विवाद करना शुरू कर दिया है। पुलिस को सारी जानकारी दे दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xsU7Ga
via
कर्फ्यू के दौरान तारें उतार रहे पावरकॉम मुलाजिम घेरे कर्फ्यू के दौरान तारें उतार रहे पावरकॉम मुलाजिम घेरे Reviewed by Dibyendu on 19:37 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.