बठिंडा| श्री गणेश वेलफेयर सोसायटी की अोर से फुटपाथ पर रहने वाले लाेगों को खाना खिला रही है। संस्था के प्रधान आशीष बांसल ने बताया कि संस्था की ओर से रोजाना 200 के करीब लोगों का पेट भर रहे हैं। बांसल ने बताया कि ये वो लोग हैं जो फुटपाथों पर रहते हैं और पहले गुब्बारे, खिलौने आदि बेचकर अपने परिवार का पेट पालते थे। लेकिन कफ्र्यू के दौरान कमाई का कोई साधन न रहने के कारण ये लोग खाने से वंचित हो गए हैं। उन्होंने बताया कि दानी सज्जनों के सहयोग से उनका ये लंगर आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। आशीष ने बताया कि मंगलवार को संस्था की ओर से शहर में 300 के करीब लोगों को चाय पिलाई। इससे पहले संस्था 3800 बोतल सेनेटाइजर तैयार बांट चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aAhXhH
via
फुटपाथ पर रहने वालों काे खाना खिला रही सोसायटी
Reviewed by Dibyendu
on
19:10
Rating:
No comments: