मोहाली में सीवरेज के गंदे पानी में धोकर बेची जा रहीं सब्जियां, दो गिरफ्तार, पुलिस ने फिकवाईं मूलियां
मोहाली .एक तरफ जहां पुरी दुनिया कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है ओर कोरोना की मार भी झेलनी मुश्किल हो रही है वहीं शहर में अन्य बीमारियों को जन्म देने का पूरा काम किया जा रहा है और लोगों को जहर परोसने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा ही देखने को मिला जहां लंडरा के पास स्थित एन-चो में सब्जियां धोने का काम किया जा रहा था। इस एन-चो में चंडीगढ़-मोहाली एरिया का सारा गंदा सीवरेज का पानी आता है। ऐसे में इस सीवरेज के गंदे पानी में सब्जियां धोई जा रही थी जो की बाद में शहर के लोगों को सप्लाई की जानी थी। इसको लेकर जब जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई तो जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया। ऐसा काम करने वाले दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
दूसरों के जीवन का रखें ख्याल, न करें ऐसी लापरवाही
सब्जी विक्रेताओं की ओर से सीवरेज के गंदे पानी में सब्जियां धोकर लोगों को सप्लाई किया जाना लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने के बराबर है। सीवरेज के बंदे पानी में धुली हुई सब्जियां के चलते लोगों को कई भयानक बीमारियां हो सकती है जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करने के साथ-साथ इंफेक्शन के चलते अपनी जान तक से हाथ गंवना पड़ सकता है। यही कारण है कि प्रशासन की ओर से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UsDV0p
via
No comments: