Breaking News

test

न रेट पर कंट्रोल, होम डिलीवरी भी ठीक नहीं, 70 की दवा पर 50 रुपए डिलीवरी चार्ज वसूल रहे

मालवा ।मालवा में भले ही अब तक कोरोना वायरस ने दस्तक नहीं दी है। मगर अहतियात के तौर पर सरकार व प्रशासन की तरफ से किए गए प्रबंध नाकाफी हैं। 2 हजार से ज्यादा लोग मालवा में विदेशों से आए हुए हैं जिनमें से सबसे ज्यादा मोगा-फरीदकोट में 1153 के करीब हैं, जिनमें से अधिकांश को एकांतवास में रखा गया है। इलाज के नाम पर सरकारी अस्पतालों में गंभीर मरीज के लिए वेंटिलेटर तक उपलब्ध नहीं हैं और लॉक डाउन के दौरान कर्फ्यू में लोगों को दूध, राशन, सब्जियां और दवा की होम डिलीवरी को भी कुशलता पूर्वक प्रशासन नहीं पहुंचा पा रहा है। बठिंडा में 70 रुपये की दवा 50 रुपये होम डिलीवरी चार्ज लिए जा रहे हैं, जबकि संगरूर में 18 रुपए आलू और 20 रुपये किलो प्याज का कंट्रोल रेट होने के बावजूद यह 30 से 40 रुपये में बिके। फिरोजपुर में हालांकि कोई केस पॉजिटिव नहीं आया, मगर यहां वेंटिलेटर न होने से फरीदकोट मेडिकल कॉलेज शिफ्टिंग का प्रावधान है। इस पूरे अव्यवस्था भरे माहौल के बीच ही मालवा में 210 लोगों पर कर्फ्यू उल्लंघन का केस अब तक दर्ज हो चुका है, जिनमें से कई तो मजबूरी में कर्फ्यू के दौरान घरों से बाहर आए थे। राशन पर्याप्त पहुंचा नहीं, दवा से ज्यादा उसके डिलिवरी चार्ज वसूले गए। इमरजेंसी दवा मंगवाने पर 70 रुपये की दवा पर 50 रुपये होम डिलिवरी वसूली गई। सिस्टम फेल होता देख प्रशासन ने सुबह 5 से 7 बजे तक दवा दुकानें खोलने की इजाजत दे दी है। मानसा में भी कर्फ्यू उल्लंघन की 67 लोगों पर केस की गई। मगर यहां भी दवाओं और सब्जियों की किल्लत जारी है।

विदेश से 819 लौटे, सभी की स्क्रीनिंग
बठिंडा | जिले में कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है। जिले में विदेश से लौटे 819 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग हुई थी। इनमें से 8 को संदिग्ध पाए जाने पर सैंपल लिए गए और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। 158 लोगों को एकांनवास में रखा गया है। कर्फ्यू का उल्लंघन करने की एवज में 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई जिन्हें गिरफ्तार करके जमानत पर छोड़ दिया गया। कर्फ्यू के दौरान वेरका से दूध सप्लाई को 13 वाहन, सब्जी बंटवाने को 34 और मोबाइल कैव के लिए 25 वाहन लगाए गए।

हजूर साहिब से आए 40 व मस्तुआना साहिब में 9 को क्वारेंटाइन किया
संगरूर | कोरोना का कोई केस नहीं, 6 संदिग्धाें की जांच निगेटिव आई। एक गंभीर मरीज को पटियाला रेफर किया गया। हजूर साहिब से आए 40, मस्तुआना साहिब में 9 को एकांतवास में रखा गया है। गंभीर मरीज के लिए बेहतर सुविधा नहीं। आलू व प्याज की कालाबाजारी हो रही है। दवा के लिए जारी 78145-93231 नंबर और राशन के लिए 01672- 234188 पर फोन नहीं लगता।

बरनाला : सुबह शाम दूध और राशन मिल रहा

बरनाला | कोरोना के 12 संदिग्ध सामने आए, जिनकी जांच के बाद रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। एहतियात के तौर पर नशामुक्ति केंद्र की इमारत को ही आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया जा चुका है, जिसमें 30 बेड की सुविधा है, मगर यह इमारत शहर से करीब 7 किलोमीटर दूर पत्ती रोड पर बनी है। सुबह 5 से 10 बजे तक दूध और सुबह 8 से शाम 5 बजे तक राशन की लाइसेंस शुदा डीलर मोहल्ला लेबल पर सप्लाई दे रहे हैं।

मोगा में सिर्फ एक ही वेंटिलेटर उपलब्ध है
मोगा | 2 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल भेजे गए, जिनमें से एक का टेस्ट निगेटिव आया जबकि एक की रिपोर्ट पेंडिंग हैं। मोगा में 1384 एनआरआई आए, 649 को क्वारेंटाइन में रखा, जबकि 185 अनट्रेस हैं। मोगा सेहत विभाग के पास 150 जांच किट और एक वेंटिलेटर है। सब्जियों व दवाइयों का प्रबंध नाकाफी है।

फरीदकोट में 74 व्यक्ति अब भी एकांतवास में
फरीदकोट | अब तक कोरोना के 14 संदिग्धों में 13 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। विदेश से आए 428 में से 395 की शिनाख्त हुई है। विदेश से आने वाले 74 व्यक्तियों को अभी एहतिहात के तौर पर एकांतवास में रखा गया है।

फरीदकोट मेडिकल काॅलेज के सहारे फिरोजपुर जिला
फिरोजपुर | कोरोना पॉजिटिव का कोई केस नहीं। दो संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई। 409 के आसपास होम आइसोलेट पर हैं। कोरोना इलाज के वेंटिलेटर अस्पताल में नहीं है जिससे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर का प्रावधान है।

हेल्पलाइन नहीं कर रहे काम होम डिलीवरी भी सिर्फ 10%

अमरपुरा के पास सेंसी मोहल्ले में लंगर बांटने आई संस्था के लोगों के कपड़े फटने से बचे। वे लंगर छोड़कर चले गए। लोग खुद राशन ले गए।

लुधियाना :पुलिस-प्रशासन का दावा है कि जनवरी के बाद अब तक 4500 एनआरआई लुधियाना जिले में अाए हैं। इनमें 95 फीसदी की स्क्रीनिंग हो चुकी है। बाकी 5 फीसदी एनआरआई या ताे विदेश लौट गए या फिर दूसरे प्रदेशों में चले गए। लुधियाना में जिला प्रशासन समेत विभिन्न विभागों की 46 हेल्पलाइन हैं। इनमें से ज्यादातर में फोन नहीं उठाए जा रहे हैं या संतोषजनक जवाब नहीं मिलते। पुलिस की सख्ती के बीच 10 फीसदी इलाकों में ही होम डिलीवरी हुई। इमरजेंसी पास बनाने में शुक्रवार को कुछ तेजी जरूरी दिखी। सरकार की हिदायत के बाद लोगों से सख्ती बरतने के मामले में पुलिस का रवैया सुधरा है। जगराओं अाैर आसपास के इलाकों में कुल 4139 एनआरआई आए। प्रशासन ने सबकी जांच का दावा किया। वहीं, खन्ना शहर की आबादी पौने दो लाख अौर खन्ना ब्लाक के अधीन आते 67 गांवों की आबादी एक लाख के करीब है। यहां अब तक काेरोना संक्रमित नहीं मिला है। न ही किसी को आइसोलेट किया गया अाैर न ही कोई सस्पेक्टेड केस मिला है। पुलिस शुक्रवार को थोड़ी चुस्त दिखी, लेकिन सिविल प्रशासन फेल साबित रहा। कुल मिलाकर कर्फ्यू सिर्फ कागजों में, भीतरी इलाकों में भीड़ पर कोई कंट्रोल नहीं।

लुधियाना से कोरोना अपडेट

  • 16लाख करीब
  • 7 कीरिपोर्ट नहींआई
  • निगेटिव मिले43
  • पॉजिटिव मिले2
  • 52 कोरोना के कुल संदिग्ध मरीज

चाेरी से खुलीं शॉप का सहारा दवा के लिए जद्दाेजहद जारी

कोरोना वायरस के चलते लगे कर्फ्यू के बावजूद छेहर्टा गुरु की वडाली को जाने वाली सड़क पर लगी सब्जी मंडी में खड़े लोग।

अमृतसर :कर्फ्यू के 5वें दिन भी प्रशासन घर-घर सामान पहुंचाने की व्यवस्था नहीं कर पाया है। अंदरूनी शहर के लाेग चाेरी-छिपे खुलने वाली दुकानाें अाैर लगने वाली सब्जी मंडियाें के सहारे हैं। यहां तक कि लाेगाें काे दवा के लिए भी जद्दाेजहद करनी पड़ रही है। प्रशाासन ने जिन दुकानदाराें काे परमिट दिए हैं, वह मामूली लाेगाें तक ही सप्लाई पहुंचा पा रहे हैं। यह लोग पॉश इलाकों की मांग भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। गली-मोहल्लों की दुकानें पुलिस के आते ही बंद कर दी जा रही हैं। शनिवार से स्विगी और जोमाटो के डिलीवरी ब्वायज से घर-घर सामान पहुंचाने की बात कही जा रही है। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। अजनाला, मानांवाला, वेरका, जंडियाला, रईया, ब्यास समेत जिले के कस्बों में कुछ दुकानों को सप्लाई का जिम्मा दिया गया है। टैंपों से घर-घर तक सब्जी और रोजमर्रा की चीजें सप्लाई की जा रही हैं। वहीं, दवा की दुकानों से इक्का-दुक्का लोग ही आ रहे हैं।

तरनतारन : खत्म हो रहा राशन, अगले 15 दिनों की सताने लगी चिंता : जिला प्रशासन राशन व रोजमर्रा का सामान इक्का-दुक्का जगह छोड़कर गांवों और कस्बों के साथ-साथ शहर में भी नहीं पहुंचा पा रहा है। जरूरतमंदों की मदद समाज सेवी और गुरुद्वारा कमेटियां ही कर रही हैं हैं।

अमृतसर से कोरोना अपडेट

  • 16लाख करीब
  • 2 कीरिपोर्ट आनी बाकी है
  • इलाज जारी2
  • पॉजिटिव मिले1
  • 02 कोरोना के संदिग्ध मरीज


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दूध, राशन, सब्जियां और दवा की होम डिलीवरी को भी कुशलता पूर्वक प्रशासन नहीं पहुंचा पा रहा है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bx3S4E
via
न रेट पर कंट्रोल, होम डिलीवरी भी ठीक नहीं, 70 की दवा पर 50 रुपए डिलीवरी चार्ज वसूल रहे न रेट पर कंट्रोल, होम डिलीवरी भी ठीक नहीं, 70 की दवा पर 50 रुपए डिलीवरी चार्ज वसूल रहे Reviewed by Dibyendu on 17:37 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.