Breaking News

test

गेहूं पर पीली कुंगी का कोई खतरा नहीं :सुशील कुमार


मौसम में नमी के बारिश से खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल पर कीटों के हमले को खेतीबाड़ी विभाग ने सिरे से नकारा है। मंगलवार को मुख्य खेतीबाड़ी अफसर सुशील कुमार ने जिले के किसानों के लिए खेती सलाह जारी करते बताया कि अभी तक जिले में पीली कुंगी के हमले की कोई सूचना नहीं मिली है। विभाग लगातार अपने किसानों से राफ्ता रख रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसान पीली कुंगी के किसी डर के कारण गेहूं की फसल पर कोई स्प्रे न करें। उन्होंने कहा कि अभी अगर कोई हमला हो भी जाए तो भी उसका नुकसान नहीं होगा क्योंकि गेहूं की फसल को पकने में अभी 10-12 दिन का वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि अब अगर किसान स्प्रे करता है तो उसे गैर जरूरी खर्च पड़ेगा तथा इसका कोई लाभ भी नहीं होने वाला। मुख्य खेतीबाड़ी अफसर ने स्पष्ट किया कि कुछ किसान मैगनीज की कमी से फसल में दिखाई देते पीलेपन को पीली कुंगी का हमला समझ रहे हैं। पीली कुंगी की सही पहचान यह है कि किसान खेत में से जब गुजरता है तो उसके कपड़ों को पीले रंग का पाउडर लग जाता है अथवा गेहूं के पत्ते को दो अंगुलियों में पकड़कर खींचा जाता है तो अंगुलियों में पीला पाउडर लग जाता है। ऐसा नहीं होता तो यह पीली कुंगी नहीं है। पीली कुंगी का हमला पहले नीम पहाड़ी इलाकों में होता है तथा फिर कहीं बठिंडा जैसे दक्षिणी जिले तक पहुंचता है।

किसानों के मार्गदर्शन के लिए पंजाब सरकार ने मुख्य दफ्तर में हेल्पलाइन स्थापित की

किसानों के मार्गदर्शन के लिए पंजाब सरकार ने मुख्य दफ्तर में हेल्पलाइन भी स्थापित की है। कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों में बीजों की उपलब्धता के लिए खेतीबाड़ी विकास अफसर विक्रम सिंह 98155-20190, 97730-82185, खाद की उपलब्धता के लिए एडीओ इनपुट्स गिरीश 94782-71833 तथा मुख्य खाद इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह बराड़ 80546-00004, कीटनाशकों की उपलब्धता के लिए खेतीबाड़ी विकास अफसर पंकज सिंह 94630-73047, सिंचाई पानी के लिए हाइड्रोलॉजिस्ट जसवंत सिंह 87258-27072, मशीनरी संबंधी दिक्कतों के लिए इंजीनियर राजन कुमार ढल 98551-02604 तथा फसलों की बिजाई एवं अन्य तकनीकी जानकारी के लिए खेतीबाड़ी विकास अफसर सूचना सुरिंदर सिंह 98146-65016 की ड्यूटी लगाई है। यह हेल्पलाइन नंबर सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UyIyGm
via
गेहूं पर पीली कुंगी का कोई खतरा नहीं :सुशील कुमार गेहूं पर पीली कुंगी का कोई खतरा नहीं :सुशील कुमार Reviewed by Dibyendu on 19:10 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.