Breaking News

test

प्राइवेट डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर और नर्स में मिला कोरोनावायरस, मरीजों की संख्या 24 पहुंची

मंगलवार को चंडीगढ़ में दो, पंचकूला में एक नया कोरोना पेशेंट मिला है। ट्राईसिटी में अब कोरोना पेशेंट की संख्या 24 तक पहुंच गई है। पीजीआई में सोमवार को नयागांव के 65 साल के मरीज को इमरजेंसी में इलाज के दौरान पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद उसे सीडी वार्ड में ट्रांसफर किया गया। इमरजेंसी में काम करने वाले 5 डॉक्टर एवं 22 नर्सों के साथ हॉस्पिटल अटेंडेंट व सफाई कर्मियों को अस्पताल में ही क्वारेंटाइन किया गया था।

इसमें से एक मेल नर्सिंग ऑफिसर (31 साल) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पीजीआई में मरीज के संपर्क में आया था। अब उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं, सूत्रों के अनुसार पीजीआई के ही एक और नर्सिंग स्टाफ और एक हॉस्पिटल अटेंडेंट में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। हालांकि न तो पीजीआई ने और न प्रशासन ने इनको कोरोना होने की पुष्टि की है। वहीं, जीएमएसएच-16 में फिलहाल किसी के सैंपल नहीं लिए गए हैं।


खांसी वाले मरीज को भी गंभीरता से लें डॉक्टर: बदनोर: बुजुर्ग की मौत के बाद प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने तीनों अस्पतालों के डायरेक्टर्स से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग पर बात की। कहा कि किसी भी सांस लेने व खांसी से संबंधित मरीजों के उपचार करने को गंभीरता से लें। ऐसे मरीजों की सीडी वार्ड में ले जाकर जांच करें।

ट्राईसिटी मेंसंख्या पहुंची 24

  • चंडीगढ़ में-15 मरीज अब तक मिलेहैं, 7 रिपोर्ट पेंडिंग
  • मोहाली में-7 मरीज कोरोना के मोहाली जिले में
  • नयागांव वाले बुजुर्गके बेटे, बहू और दो पोते-पोतियों की टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव
  • पंचकूला में-2 मरीज अब तक मिलेहैं कोरोना के, 8 संदिग्ध मरीज एडमिट हैं अस्पताल में


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चंडीगढ़ का नेहरू अस्पताल।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bE9pqe
via
प्राइवेट डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर और नर्स में मिला कोरोनावायरस, मरीजों की संख्या 24 पहुंची प्राइवेट डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर और नर्स में मिला कोरोनावायरस, मरीजों की संख्या 24 पहुंची Reviewed by Dibyendu on 18:24 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.