चक्की का दरवाजा खुला होने से मिला मौका
प्रारंभिक रिपोर्ट् के मुताबिक, चक्की का दरवाजा खुला रह गया, जिसकी वजह से चारों फरार हो गए। उन्होंने कंबल की रस्सी बना उस पर लोहे का एंगल बांधा व दीवार फांदी। एडीजीपी प्रवीण सिन्हा ने बताया आरोपी ढूंढे जा रहे हैं।
अर्शदीप
रवि कुमार
अमन कुमार
सूरज
लुधियाना | सेंट्रल जेल लुधियाना से शनिवार सुबह 1 कैदी और 3 हवालाती कंबल की रस्सी बनाकर उसके सहारे दीवार फांद फरार हो गए। जेल प्रबंधन को सुबह घटना का पता चला। इसकी सूचना पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल को दी गई। फरार आरोपियों की पहचान धांधरा निवासी सूरज कुमार (20), खन्ना निवासी रवि कुमार (24), मंडी गोबिंदगढ़ निवासी अमन कुमार (20) और संगरूर निवासी अर्शदीप सिंह (24) के रूप में हुई है। फिलहाल कर्फ्यू झेल रहे पंजाब में हाईअलर्ट कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। चारों आरोपी करीब डेढ़ साल से जेल में हैं। सभी पर चोरी, नशा और लूट के पर्चे हैं। चारों को नियम न मानने पर चक्की में बंद किया गया था, यहीं उनकी दोस्ती हुई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UGKV93
via
कंबल की रस्सी बना 1 कैदी व 3 हवालाती सेंट्रल जेल लुधियाना की दीवार फांद फरार
Reviewed by Dibyendu
on
19:37
Rating:
No comments: