Breaking News

test

घर पर ट्राई करें हेल्दी और क्विक रेसिपीज


कुछ चटपटा हो जाए...

लुधियाना। भोजन के स्वाद बढ़ाने के अलावा चटनी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। चटनियां ताजे फल, सब्जियों और हरी पत्तियों से बनी होने के कारण पौष्टिकता से भरपूर होती हैं। इसके अलावा यह फैट फ्री होने के कारण वजन को कंट्रोल रखने में मदद करती है। इसके सेवन से पाचनतंत्र भी मजबूत रहता है। इन चटनियों में सेंधा नमक का इस्तेमाल इसलिए किया गया है, ताकि ये नवरात्र में भी खाई जा सकें।


इन द टाइम ऑफ कोरोना: कुकिंग फंडा

स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं ये चटनियां

गाजर की चटनी

सामग्री: 2 कटोरी कद्दूकस की हुई गाजर, डेढ कटोरी चीनी 1 कटोरी विनेगर, जीरा पावडर नमक स्वादानुसार,1 चम्मच खरबूजे की गिरी, 2 चम्मच किशमिश, 2 चम्मच टुकड़ा काजू।

विधि:एक पैन में कद्दूकस की हुई गाजर डालें और गैस पर पकने के लिए रख दें। दूसरे पैन में चीनी और विनेगर को मिलाकर उबाल आने तक पकाएं। जब गाजर का पानी पूरी तरह से सूख जाएं तब उबला हुआ चीनी और विनेगर का मिश्रण उसमें मिलाकर पकाएं। जीरा और ड्राई फ्रूट डाल लें। इसे पूरा सूखने तक नहीं पकाना। जब थोड़ा सा गाढ़ा होने लगे तभी गैस बंद कर दें।

चुकंदर की चटनी

सामग्री: 2 कटोरी कद्दूकस किया हुआ चुकंदर, डेढ कटोरी चीनी, 3/4 कटोरी विनेगर, सेंधा नमक स्वादनुसार, 1 चम्मच भुना जीरा पावडर, 1 चम्मच खरबूजे के बीज, 2 चम्मच किशमिश, 2 चम्मच काजू टुकड़ा।

विधि:एक पैन में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालें और गैस पर पकने के लिए रख दें। दूसरे पैन में चीनी और विनेगर को मिलाकर उबाल आने तक पकाएं। जब चुकंदर का पानी पूरी तरह से सूख जाएं तब उबला हुआ चीनी और विनेगर का मिश्रण उसमें मिलाकर पकाएं। जीरा और ड्राई फ्रूट डाल लें। इसे पूरा सूखने तक नहीं पकाना। जब थोड़ा सा गाढ़ा होने लगे तभी गैस बंद कर दें।

धनिया की चटनी

सामग्री: 1 कटोरी धुला हुआ धिनया, आधी मूली, 2 चम्मच रोस्टेट मूंगफली, 1 चम्मच नारियर का बूरा, 1/2 चम्मच सेंधा नमक, 2 हरी मिर्च, 1 चम्मच भुना जीरा, 2 चम्मच दही।

विधि: इस पूरे मिश्रण को एक साथ मिक्सी में पीस लें और अवश्यकतानुसार नींबू का रस मिला लें।

टमाटर की चटनी

सामग्री: 2 बड़े टमाटर, 2 हरी मिर्च, 1 चम्मच जीरा, 2 बड़े चम्मच तेल या घी, सेंधा नमक स्वादानुसार, 2 बड़े चम्मच गुड़ या शक्कर, 1 बड़ा नींबू का रस, रंग वाली लाल मिर्च।

विधि:टमाटर को धोकर मिक्सी में पीस लें। पैन में तेल डालें और जीरा डालने पर तड़कने पर उसमें टमाटर की पेस्ट डाल दें और सारे मसाले डालकर पका लें। जब तेल या घी ऊपर दिखने लगे। तब नींबू का रस मिलाकर गैस बंद कर लें।

नोट: गाजर और चुकंदर की इस विधि से बनी हुई चटनी साल भर तक खराब नहीं होती है, चाहे फ्रिज में रखें या बाहर।

अल्का कंधारी, होम बेकर


सूजी पिज्जा

सामग्री: 2 छोटे पिज्जा के लिए : 1 टेबल स्पून सूजी, 1 टेबल स्पून खट्टा दही या लस्सी-100-150 मिली, बारीक कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, धनिया पत्ती, हरी मिर्च। स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च,

देसी घी- 2 स्पून।

विधि: सूजी, प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, धनिया पत्ती और हरी मिर्च मिलाएं। दही या लस्सी और पानी डालकर पेस्ट बनाकर 10-15 मिनट के लिए अलग रखें। तवा गरम करें और देसी घी लगाकर इस पेस्ट को अच्छी तरह तवे पर रोल कर दें। इसे दोनों तरफ से पकाएं। धनिया और पुदीना की चटनी के साथ परोसें।

ओट्स और रागी इडली

सामग्री: प्लेन सफेद ओट्स (यदि आप चाहें तो तवा पर थोड़ा भून सकते हैं) - 4 चम्मच, रागी आटा- 4 चम्मच, दही- 2-3 चम्मच, ईनो - 1 पैकेट, कसा हुआ चुकंदर/ गाजर, उबला हुआ मटर, कटा हुआ करी पत्ता / धनिया पत्ती और हरी मिर्च। पानी स्थिरता के अनुसार।

विधि: एक कटोरे में रागी आटा, ओट्स और दही मिलाएं। इस मिश्रण में कसा हुआ चुकंदर / गाजर, उबला हुआ मटर, कटा हुआ करी पत्ता / धनिया पत्ती और हरी मिर्च डालें। इडली के सांचों को चिकना कर लें। ईनो डालकर मिक्स कर इडली मोल्ड्स में डालें। इडली को 15-20 मिनट तक स्टीम करें। कढ़ाही में तेल गरम करें। तड़का देने के लिए सरसों के बीज, करी पत्ता, हिंग मसाला मिश्रण और इडली डालें। घर में बनी नारियल और टमाटर की चटनी के साथ परोसें।

हरी मूंग दाल चाट : सामग्री: दाल के लिए - 1 कप ग्रीन मूंग दाल, 1.5 कप पानी, स्वादानुसार नमक।

टॉपिंग के लिए - खीरा बारीक कटा हुआ - 1, टमाटर बारीक कटा हुआ - 2 छोटे आकार, हरी मिर्च बारीक कटी - 2, मध्यम आकार का प्याज बारीक कटा हुआ -1, नींबू का रस- 2 टेबल स्पून, धनिया पत्ती बारीक कटी हुई- मुट्ठी भर, जीरा- 1 छोटा चम्मच, घी / जैतून का तेल - 1 छोटा चम्मच। विधि: हरी मूंग दाल को रात भर या कम से कम 2 घंटे के लिए भिगो दें। इसे पानी के साथ उबालें और स्वादानुसार नमक डालें। दाल को बहुत नरम पकाया नहीं जाना चाहिए। प्रेशर कुकर की बजाय इसे पैन में उबालना अच्छा है। इसे लगभग 10 मिनट तक उबालें। यह चाट बनाने के लिए दाल को नरम बनाएगा। पानी को सूखा लें और इसे ढक्कन के साथ 5 मिनट के लिए ढक दें। इस बीच गार्निशिंग के लिए सामान तैयार करें। एक छोटे बर्तन में तेल/ घी गरम करें और उसमें जीरा डालें। जब वे चटकने लगें, तो बर्तन को गैस से उतार लें। एक प्लेट में दाल परोसें और इस पर तड़का फैलाएं। इसके ऊपर लाल मिर्च पाउडर और कटी हुई हरी मिर्च छिड़कें। इसमें खीरा और प्याज भी डाल दें। अब कटे हुए टमाटर और धनिया पत्ती डालें। अंत में, नींबू का रस डाले। मूंग दाल चाट खाने के लिए तैयार है।

चाइनीस फ्राइड राइस

सामग्री: चावल- 1 कटोरी उबले हुए, बारीक कटा हुआ प्याज -1, बारीक कटी हुई गोभी -1, बारीक कटी हुई मध्यम आकार की गाजर -1, बारीक कटी हरी बीन्स - 2-3, बारीक कटी हुई हरी मिर्च -1 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ अदरक - 1 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ लहसुन - 1 टेबल स्पून , सोया सॉस- 1 टेबल स्पून, काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार, देसी घी- 2 चम्मच, नमक- स्वादानुसार।

विधि: मध्यम आंच पर एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन डालें और उन्हें एक मिनट के लिए भूनें। अब कटी हुई गोभी, गाजर, हरी बीन्स डालकर 4-5 मिनट तक भूनें। इसमें काली मिर्च, सोया सॉस और नमक मिलाएं। अंत में उबले हुए चावल डालें, उन्हें धीरे से मिलाएं और धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं। गरमा गरम टमाटर की चटनी के साथ परोसें।

अंशु ठाकुर, मास्टर इन फूड एंड न्यूट्रिशन


सिटी लाइफ रिपोर्टर। लुधियाना। लॉकडाउन लोगों की लाइफ स्टाइल में विशेष रूप से उनकी आहार की आदतों में अचानक बदलाव लाया है। इससे पहले, घर के बने खाने के अलावा हमारे लिए कई ऑप्शन थे जैसे कि रेस्तरां, होटल, ढाबे, स्ट्रीट फूड आदि। फूड एप्स ने भी एक्सेसिबिलिटी को सिर्फ एक उंगलियों की दूरी बना दिया है, लेकिन अब वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए, घर पर पकाया जाने वाला एकमात्र हेल्दी ऑप्शन है। घर में रहते हुए खाने में बच्चों और बड़ों की डिमांड भी बढ़ जाती है। ये कुछ हेल्दी और क्विक रेसिपीज हैं जिन्हें आप अपने भोजन में शामिल कर अपने भोजन को अधिक पौष्टिक और स्वादिष्ट बना सकते हैं।

चॉकलेट बनाना स्मूदी

सामग्री: 2 केले, चॉकलेट स्प्रेड 2 चम्मच, कोको पाउडर - 1 टेबल स्पून, 3 कच्चे अखरोट, ओट्स - 1/4 कप, दूध - 3/4 कप, खजूर - 3, चिया सीड्स - 1 स्पून।

विधि: इस सामग्री को अच्छी तरह ब्लेंड करें और गिलास को केले के साथ गार्निश का चॉकलेट बनाना स्मूदी का आनंद लें।

लुधियाना, रविवार 29 मार्च, 2020

03



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ludhiana News - try healthy and quick recipes at home
Ludhiana News - try healthy and quick recipes at home
Ludhiana News - try healthy and quick recipes at home
Ludhiana News - try healthy and quick recipes at home
Ludhiana News - try healthy and quick recipes at home
Ludhiana News - try healthy and quick recipes at home
Ludhiana News - try healthy and quick recipes at home


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3auBsYU
via
घर पर ट्राई करें हेल्दी और क्विक रेसिपीज घर पर ट्राई करें हेल्दी और क्विक रेसिपीज Reviewed by Dibyendu on 19:37 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.