Breaking News

test

कैप्टन बोले-बेटा मास्क जरूर पाओ, अपने परिवार नू वी सुखी रखो ते सारे साथियां नू वी

कपूरथला (हरपाल रंधावा ) .21 दिनों का लॉकडाउन है, कर्फ्यू लगा हुआ है। लोग घरों में हैं। ड्यूटी कर रहे पंजाब पुलिस के जवानों व डाक्टरों को कोई मुश्किल तो नहीं आ रही। यह हाल जानने के लिए प्रदेश के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चंडीगढ़ में अपने दफ्तर से अलग-अलग मुलाजिमों से वीडियो काॅल कर बातचीत कर उनको शाबाशी दी। कहा लोगों की सेहत का ध्यान रखने के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। मुंह पर मास्क लगाएं, हाथ सैनिटाइजर से साफ करें। आपको कोई मुश्किल आती है तो वह सीधा उनके साथ संपर्क करें।

सीएम- सत श्री अकाल बेटा
मुलाजिम सेहत विभाग- सत श्री अकाल सर, मैं सिविल सर्जन दफ्तर तरनतारन तो

सीएम- तुहाडा डिस्ट्रिक्ट ठीक चल रेहा, ज्यादा होर कोई केस ता नई होय
मुलाजिम- नई सर बिल्कुल अंडर कंट्रोल आ, कोई इशु नई आ सर

सीएम- ठीक रहो तुसी वी, मैं देख रेहा तुसी मास्क नहीं पाया, मास्क जरूर पाओ, अपने परिवार नू वी सुखी रखो, और सारे साथियां नू
मुलाजिम- सर मैं ऑफिस च बैठा हां

सीएम- मेरी फतेह बुला देना, सारे साथियां नू
मुलाजिम- थैंक्यू सर

सीएम- हैलो गुरदेव की हाल है तुहाडा
मुलाजिम पंजाब पुलिस- सर सत श्री अकाल

सीएम- अपना और अपने साथियां दा ध्यान रख रहे हो
मुलाजिम- जी सर, हां जी पूरा ध्यान रख रहे हां।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह डॉक्टर और पुलिस के जवानों से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात करते हुए ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UJcFd0
via
कैप्टन बोले-बेटा मास्क जरूर पाओ, अपने परिवार नू वी सुखी रखो ते सारे साथियां नू वी कैप्टन बोले-बेटा मास्क जरूर पाओ, अपने परिवार नू वी सुखी रखो ते सारे साथियां नू वी Reviewed by Dibyendu on 17:37 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.