Breaking News

test

पहला चैत्र नवरात्रि ः मंदिरों में सादे ढंग से हुई पूजा अर्चना, श्रद्धालुअों ने आॅनलाइन किए मंदिरों के दर्शन


खन्ना/ समराला/ श्री माछीवाड़ा साहिब| चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो गया है। खन्ना, समराला, श्री माछीवाड़ा साहिब में करोना वायरस के कारण मंदिरों में श्रद्धालु नहीं जा पाए लेकिन उनकी श्रद्धा में कोई कमी नहीं आई है। तीनों शहरों के करीब सभी मंदिरों में पुजारियों ने सादे ढंग से पूजा की वहीं श्रद्धालुअों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मंदिरों के दर्शन किए। खन्ना के मंदिर देवी दवाला में चैत्र नवरात्र पूजन बड़े सादे ढंग से विधिवत शुरू किया गया जिसमें मंदिर पुजारी हरिशरण ने संकल्प करवाया। पुजारी ने सुबह कलश एवं खेती स्थापित करने के बाद ज्योति पूजन किया एवं दुर्गा शप्तशती का पाठ किया गया। समराला के मंदिरों में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। उधर, माछीवाड़ा साहिब के प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर में पुजारी ने पुजा, अर्चना व आरती की साथ ही शहरवासियो से मंदिर न आने की अपील करते हुए अपने घर बैठकर ही दुर्गा पुजा करने की बात कही। वहीं प्रबंधकी सदस्य नंद किशोर ने दुर्गा माता मंदिर ने आन-लाइन दर्शन करने की बात करते हुए कहा कि इस नवरात्रो में पूजा करते हुए अपनी व समूह संगत कारोना से बचाव के लिए कामना करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Khanna News - first chaitra navratri archana was performed in the temples in a simple manner devotees visited the temples online


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QPlqkB
via
पहला चैत्र नवरात्रि ः मंदिरों में सादे ढंग से हुई पूजा अर्चना, श्रद्धालुअों ने आॅनलाइन किए मंदिरों के दर्शन पहला चैत्र नवरात्रि ः मंदिरों में सादे ढंग से हुई पूजा अर्चना, श्रद्धालुअों ने आॅनलाइन किए मंदिरों के दर्शन Reviewed by Dibyendu on 19:37 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.