बाबा दीप सिंह नगर नंबर 3 में लगाए गए मेडिकल कैंप में उपस्थित लोग।
बठिंडा| नौजवान वेलफेयर सोसायटी ने प्रसिद्ध डा. विपुल गुप्ता के सहयोग से बाबा दीप सिंह नगर नंबर 3 में बीमार लोगों को हेल्थ सेवा उपलब्ध करवाई। सोसायटी प्रधान सोनू महेश्वरी ने बताया कि मोबाइल अस्पताल डा. वितुल गुप्ता के सहयोग से शुरू किया गया है। बाबा दीप सिंह नगर गली नंबर 3 में लगाए गए मेडिकल कैंप में भारी संख्या में लोग पेट दर्द, खांसी, जुकाम, सिर दर्द आदि बीमारी से पीडित लोग इलाज व दवाई के लिए पहुंचे। सोसायटी प्रधान सोनू महेश्वरी ने बताया कि कर्फ्यू के कारण जरूरतमंद लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे है किसी तरह अस्पताल पहुंचने की कोशिश भी करते है तो उन्हें रास्ते में पुलिस रोक देती है। ऐसे में स्लम बस्तियों के लोग सेहत सुविधा से वंचित हो गए हैं। जिसको देखते हुए मोबाइल अस्पताल सेवा शुरू की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xAQ2Q6
via
बाबा दीप सिंह नगर में मेडिकल कैंप लगाया
Reviewed by Dibyendu
on
19:34
Rating:
No comments: