Breaking News

test

श्री महावीर संकीर्तन मंडल ने 25 जरूरतमंद परिवारों को महीने का राशन दिया व 50 को कराया भोजन


बठिंडा| श्री महावीर संकीर्तन मंडल की ओर से संकट की इस घड़ी में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का बखूबी पालन किया जा रहा है। कर्फ्यू की वजह से जरूरतमंद विधवाओं को राशन वितरण नहीं किया जा सका लेकिन मंडल के प्रधान सुरिंदर वैद्य एवं अन्य पदाधिकारियों ने 25 जरूरतमंद परिवारों को 10 किलो आटा समेत एक महीने का राशन दिया। अमर बजाज, दीपक सिंगला, राकेश कुमार, मोहिंदर पाल गुप्ता, डॉ. घनश्याम, बीबी गोयल, सुरिंदर बांसल, राजिंदर व पवन संस की ओर से राशन एवं आटा उपलब्ध कराया गया। वहीं कामकाज नहीं मिलने से भूख से बिलख रहे दिहाड़ीदार एवं प्रवासी मजदूर परिवारों के लिए इच्छापूर्ति माता चिंतपूर्णी मंदिर में 50 परिवारों के लिए भोजन तैयार करवाकर घर-घर में बांटा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bathinda News - shri mahavir sankirtan mandal gave ration to 25 needy families and provided food to 50


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JsUjYI
via
श्री महावीर संकीर्तन मंडल ने 25 जरूरतमंद परिवारों को महीने का राशन दिया व 50 को कराया भोजन श्री महावीर संकीर्तन मंडल ने 25 जरूरतमंद परिवारों को महीने का राशन दिया व 50 को कराया भोजन Reviewed by Dibyendu on 19:34 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.