फाजिल्का ।शुक्रवार को ली गई यह तस्वीर, फाजिल्का के घास बाजार इलाके की है। जहां एक मेडिकल स्टोर पर उमड़ती भीड़ को देखकर वहां तैनात पुलिस कर्मचारियों ने दवा खरीद करने आए लगभग 300 महिलाओं व पुरुषों की 2 अलग-अलग कतारें बनाकर एक एक मीटर की दूरी पर खड़ा कर दिया जिससे लाइन में खड़े होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बारी आने पर आसानी से दवा मिल गई। कोरोनावायरस को परास्त करना है तो ये सावधानी बहुत जरूरी है।
घास मंडी स्थित भारत मेडिकल स्टोर पर सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। लोग जरूरत भर की दवाएं खरीदने निकले थे। दुकान संचालक लोगों से हाथ जोड़कर अनुरोध करते हैं कि दवा खरीदनी है तो कृपया लाइन में एक मीटर दूरी पर खड़े हो जाएं किंतु लोग ये बात सुनने की उपेक्षा पहले-मुझे पहले-मुझे पर उतारू होने लगे। लोगों की बढ़ती भीड़ देखकर आखिरकार पास में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने सभी लोगों को कतारबद्ध एक-एक मीटर की दूरी पर खड़ा कर दिया। हालांकि प्रशासन द्वारा दवाइयों की होम डिलीवरी की बात कही गई थी लेकिन एक ही दुकान से जहां पहले से ही 300 लोग दुकान के बाहर इकट्ठे हो गए। मौके की नजाकत को समझते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी सूझबूझ से सोशल डस्टिंग के जरिए दवा की खरीद करवाई गई।
कर्फ्यू में प्रशासन ने लोगों के घरों तक पहुंचाया राशन, लोगों के चेहरे खिले
कोरोनावायरस को लेकर अबोहर इलाके में कर्फ्यू के दौरान जैसे-जैसे पुलिस और प्रशासन द्वारा आम लोगों तक जरूरतमंद चीजों को पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। लोग अब कर्फ्यू के नियमों की पालना करते हुए भी नजर आ रहे हैं क्योंकि पहले लोगों में भय था कि कर्फ्यू के दौरान उन्हें खाद्य पदार्थ नहीं मिलेंगे। लेकिन अब खाद्य पदार्थ की डिलीवरी सुबह 10 से लेकर शाम 6 बजे तक कर दी गई है। जहां पुलिस प्रशासन इस सिस्टम को सुधारने में जुटा हुआ है, वहीं सबसे बड़ी कमी उबरकर यह सामने आ रही है कि हर खाद्य पदार्थ व जरूरतमंद वस्तु की कालाबाजारी का कारोबार जोरों-शोरों पर पर चल रहा है हालांकि जिला फाजिल्का की एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति कालाबाजारी करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। एक करियाना व्यापारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर यह बताया कि जिस वस्तु का दाम पहले 100 रुपए किलो था, उस वस्तु का दाम 135 रुपए किलो हो गया है। अनुमानित और मिलेजुले आंकड़ों से पता चलता है कि हर वस्तु का दाम में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो चुकी है। अगर यही हालात रहे तो आने वाले समय में पुलिस प्रशासन को सबसे बड़ी परेशानी से गुजरना पड़ेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JitWV1
via
No comments: